शराब नहीं पिलाने से नाराज बड़े भाई ने गला रेतकर ले ली जान, SP ऑफिस से 200 मीटर दूर वारदात, इलाके में सनसनी, आरोपी शिव गिरफ्तार

Angry at not being given alcohol, the elder brother slit his son's throat and killed him, the incident took place 200 meters away from the SP office, sensation in the area, accused Shiv arrested

शराब नहीं पिलाने से नाराज बड़े भाई ने गला रेतकर ले ली जान, SP ऑफिस से 200 मीटर दूर वारदात, इलाके में सनसनी, आरोपी शिव गिरफ्तार

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. यहां आए दिन लूट, हत्या, चाकूबाजी, दुष्कर्म जैसी कई संगीन वारदातों को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है. प्रदेश में अपराधियों के साथ-साथ घर में एक दूसरे के साथ होने वाली वारदातों में बढ़ोतरी होते जा रही है. अंबिकापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां शराब नहीं पिलाने से नाराज बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया. इससे छोटे भाई की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के कलाकेंद्र मैदान में 28 साल का युवक अपनी पत्नी और 2 साल की बेटी के साथ झोपड़ी में रहता था. पति-पत्नी मजदूरी करते थे. गुरुवार की देर शाम पति-पत्नी मजदूरी कर लौटे और कलाकेंद्र मैदान के सामने स्टेडियम वाले हिस्से में बैठे थे. इसी दौरान युवक का बड़ा भाई शिव लकड़ा वहां पहुंचा और शराब पिलाने की जिद करने लगा.
युवक ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है. आज मजदूरी नहीं मिली है. इसके बाद वह पत्नी को लेकर कलाकेंद्र स्थित अपनी झोपड़ी के पास लौट गया. रात करीब 9 बजे बड़ा भाई वहां चाकू लेकर आया और उसकी गर्दन चाकू से रेतकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद वह वहां से फरार हो गया.
कलाकेंद्र मैदान में इन दिनों मीना बाजार लगा हुआ है. हत्या की वारदात के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. 
पत्नी अपनी मासूम बेटी को गोद में लिए पति के शव के पास रो रही थी. वहीं बेटी बोल रही थी कि पापा सोए हैं. वे उठकर उसे गोद में लेंगे. फिर पुलिस ने मृतक की पत्नी का बयान दर्ज किया और शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया.
छोटे भाई की हत्या करने के बाद बड़ा भाई मौके से फरार हो गया था. इधर पत्नी संतोषी लकड़ा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरु की. इसी बीच पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उसे दबोच लिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इधर मृतक की पत्नी का कहना है कि पहले भी शराब पिलाने की बात को लेकर वह उसके पति पर हमला कर चुका था.
ये वारदात एसपी कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई. इससे कोतवाली पुलिस की रात्री गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं. वहीं बीच शहर में हत्या की घटना होने से लोग सहमे हुए है.
वहीं अपने छोटे भाई की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. इसके बाद कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस आरोपियों की तलाशी और जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB