शराब के नशे में चुनाव ड्यूटी करने वाले तीन सरकारी कर्मचारी निलंबित, रेप का वीडियो टीचर ने किया वायरल, विभाग से सस्पेंड का आदेश जारी
Three government employees suspended for performing election duty under influence of alcohol, teacher made the rape video viral, department issued suspension order
शराब के नशे में चुनाव ड्यूटी करने वाले तीन सरकारी कर्मचारी निलंबित
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : चुनाव ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता और लापरवाही बरतने वाले तीन शासकीय कर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया. निलंबित कर्मियों में व्याख्याता एल. बी. परमानंद रघुवंशी, सहायक ग्रेड-3 प्रीतम साहू और सहायक प्राध्यापक अनुप टोप्पो शामिल हैं.
इन तीनों कर्मियों को निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों के दौरान शराब के नशे में पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई. इनकी इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
रेप का वीडियो टीचर ने किया वायरल, विभाग से सस्पेंड का आदेश जारी
जांजगीर : नौकरी लगवाने के नाम पर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले व्याख्याता को डीपीआई ने सस्पेंड कर दिया है. व्याख्याता के खिलाफ थाने में जुर्म भी दर्ज किया गया है. घटना जांजगीर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपी सूर्यकांत कश्यप शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल तिलई ब्लॉक अकलतरा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत था. पीड़िता पढ़ाई के साथ ही नौकरी की तलाश कर रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात व्याख्याता सूर्यकांत कश्यप से हुई. सूर्यकांत कश्यप ने युवती को अच्छी कंपनी में अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलवाने की बात कहकर झांसे में लिया. फिर उसे नौकरी के बारे में बात करने के लिए अपने घर बुलाया.
युवती जब व्याख्याता के घर पहुंची तब व्याख्याता ने युवती के साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया.
आरोपी की हरकत से परेशां होकर पीड़िता ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई. गंभीर मामले के चलते व्याख्याता सूर्यकांत कश्यप को निलंबित कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



