जशपुर जिले में घरेलू विवाद में कत्ल, शराब के लिए पति ने बेचा चावल, गुस्साई पत्नी ने गमछे से गला घोंटकर ले ली वकील की जान, जंगल से पकड़ी गई महिला
Murder due to domestic dispute in Jashpur district husband sold price for liquor angry wife strangled herself with a pot took life woman caught from the forest
जशपुर : मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर के सोनक्यारी क्षेत्र के चिरोटोली शैला गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी.
मृतक पति वकील राम को शराब की लत थी और उसने घर में रखा सरकारी चावल बेच दिया था. इस बात पर गुस्साई पत्नी बिरसी बाई ने विवाद के दौरान गमछे से पति का गला घोंट दिया. वारदात के बाद आरोपी महिला जंगल में छिप गई थी. लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया
सन्ना थाना प्रभारी बृजेश यादव के मुताबिक घटना 10 नवंबर की शाम 7 बजे की है. वकील राम ने शराब के लिए घर का चावल पत्नी की जानकारी के बिना बेच दिया था. जिससे पत्नी बिरसी बाई भड़क गई. इस बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और विवाद बढ़ने पर बिरसी बाई ने गमछे का इस्तेमाल कर अपने पति की जान ले ली.
चश्मदीद गवाह और मृतक के बड़े भाई मद्रास राम ने अगले दिन चौकी सोनक्यारी में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उसने अपने भाई को बचाने की कोशिश की. लेकिन तब तक वकील राम की मौत हो चुकी थी.
जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में तीन टीमों का गठन कर आरोपी महिला की तलाश शुरु की गई. संभावित ठिकानों और जंगलों में खोजबीन के बाद पुलिस को मुखबिर की खबर से सुराग मिला. पुलिस ने जंगल में छापा मारकर बिरसी बाई को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल किया. और कत्ल में इस्तेमाल गमछा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) के तहत बिरसी बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. इस केस की कार्रवाई में थाना सन्ना के प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, चौकी सोनक्यारी प्रभारी बालकृष्ण भगत और पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा. शराब के कारण बढ़ते घरेलू विवादों के चलते इस तरह की घटनाएं समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



