पुलिस ने ठगी के बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 165 महिलाओं को फंसाने वाली कंपनी का किया पर्दाफाश, धोखाधड़ी में शामिल आरोपी महिला गिरफ्तार

Police busted a big fraud network exposed the company that trapped 165 women the woman accused in the fraud was arrested

पुलिस ने ठगी के बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 165 महिलाओं को फंसाने वाली कंपनी का किया पर्दाफाश, धोखाधड़ी में शामिल आरोपी महिला गिरफ्तार

धरमजयगढ़ : धरमजयगढ़ पुलिस ने बेरोजगार महिलाओं को स्वरोजगार के नाम पर धोखा देकर बैंक लोन का दुरुपयोग करने वाली एक संगठित कंपनी का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने आरोपी मंजू चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले में कुल 49.5 लाख की ठगी का आरोप है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चैनपुर निवासी बाल कुमारी राठिया ने 5 दिसंबर 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कोरबा स्थित फ्लोरा मैक्स कंपनी के संचालकों ने स्व.रोजगार योजना के तहत महिलाओं को व्यवसाय में संलग्न करने और भारी मुनाफा दिलाने का झांसा दिया.
आरोपियों ने महिलाओं से प्रति व्यक्ति 30,000 की मांग की. आर्थिक असमर्थता के चलते महिलाओं को 10-10 के समूह में जोड़कर बैंक से लोन दिलवाया गया. इसके बाद, महिलाओं के नाम पर दुकानें खुलवाई गई. लेकिन आय को डायरेक्टर अखिलेश सिंह और उनके सहयोगियों ने हड़प लिया. महिलाओं को 2,700 मासिक भुगतान का वादा भी पूरा नहीं किया गया. इस धोखाधड़ी की वजह से महिलाओं पर बैंक लोन की अदायगी का बोझ आ गया.
कंपनी के डायरेक्टर अखिलेश सिंह, राजू सिंह, गुडिया सिंह, बलराम बंजारा, श्याम सिंह और मंजू चौहान ने मिलकर धरमजयगढ़ के नीचेपारा में ब्रांच स्थापित की. ग्राम चैनपुर, सिथरा, जबगा और जमाबीरा की 165 महिलाओं से करीब 49.5 लाख ठगे गए. आरोपियों ने आईडी पंजीकरण, बैंक लोन और कमीशन के नाम पर महिलाओं को ठगा.
पीडि़त के आवेदन पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा फ्लोरा मैक्स कंपनी के डायरेक्टर अखिलेश सिंह, राजू सिंह, गुडिया सिंह, बलराम बंजारा, श्याम सिंह, मंजू चौहान पर अप.क्र.283/2024 283/2024 धारा रू. 318 (2) 318(2) 336, 338, 3(5)बीएनएस के तहत जुर्म कायम किया.
थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए सिथरा गांव में छापेमारी की और आरोपिया मंजू चौहान पति रामस्वरूप चौहान उम्र 31 साल को हिरासत में लिया.
आरोपिया अपना जुर्म कबूल करते हुये कंपनी के डायरेक्टर अखिलेश सिंह, सह संचालक राजू सिंह एवं गुडिय़ा सिंह, बलराम बंजारा और श्याम सिंह के संपर्क में रहकर साथ में मिलकर लोगों का आईडी बनाकर धरमजयगढ़ क्षेत्र सें 165 महिलों से और हर महिला से 30000 हजार लोन बैंक से निकलवाकर कर फलोरा मैक्स कंपनी नामक चिटफंड में पैसा लेकर कंपनी में डालकर कमीशन पाना बतायी. आरोपिया के कब्जु से पुलिस ने 120 आईडी लगाने पर मिली स्कूटी, 62 महिलाओं का नगद रकम की रसीद पावती, एक रजिस्टर, एक डायरी जिसमें महिलाओं के आईडी दिलाये गये बैक लोन डिटेल, फलोरा मैक्स कंपनी में प्रचार सामाग्री, की जब्ती की गई.
अपराध विवेचना में छत्तीसगढ़ निक्षेपकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6,10 जोड़ा गया। धोखाधड़ी में शामिल अन्य आरोपीगण 1, फ्लोरा मैक्स कम्पनी के संचालक डायरेक्टर अखिलेश सिंह पिता स्व. हरपालसिंह उम्र 28 वर्ष, राजू सिंह पिता स्व. हरपाल सिंह उम्र 32 वर्ष एवं गुडिय़ा सिंह पति राजू सिंह उम्र 30 वर्ष तीनें निवासी इमलीडुग्गू सीतामणी थाना सिटी कोतवाली कोरबा, जिला कोरबा के विरूद्ध थाना सिटी.कोतवाली जिला कोरबा में भी दर्ज है.
जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं और आरोपी बलराम बंजारा और श्याम सिंह फरार हैं. जिनकी पतासाजी पुलिस टीम कर रही है. गिरफ्तार आरोपिया को मंजू चौहान को धरमजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया.
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर और उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI