ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर देर रात किया हंगामा, पुलिस-प्रशासन से जमकर बहस, मतदान कर्मियों को आश्रित ग्राम में किया गया शिफ्ट
Villagers boycotted Panchayat elections and created ruckus late night, heated argument with police and administration, polling personnel shifted to dependent village.
बालोद : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. वहीं मतदान से एक दिन पहले बालोद जिले के ग्राम पंचायत धोतीमटोला में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर पुलिस और प्रशासन को घेरा. गांव में देर रात तक काफी हंगामा होने के बाद मतदान कर्मियों को आश्रित ग्राम दारुटोला में शिफ्ट किया गया.
जानकारी के मुताबिक आश्रित ग्राम दारुटोला में पंचायत का कार्यालय लगने से ग्रामीणों में भारी रोष है. ग्रामीण धोतीमटोला को स्वतंत्र पंचायत बनाने की मांग कर रहे. इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया था. वहीं अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया है. देर रात तक ग्रामीण और पुलिस व प्रशासन के बीच ग्रामीणों की जमकर बहस हुई. ग्रामीणों का विरोध देख प्रशासन गांव से वापस लौट गए. वहीं मतदान कर्मियों को दारुटोला में शिफ्ट कर मतदान कराया जा रहा है.
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में बालोद जिले के डौंडी लोहारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत टटेंगा गांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है. सुबह से ही मतदान केंद्र सूना पड़ा रहा. जबकि जिले में अन्य 543 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया जारी है.
ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करते हुए सरपंच और पंच पदों के लिए किसी भी उम्मीदवार को खड़ा नहीं किया. उनके मुताबिक प्रशासन से कई सालों से लंबित मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई गई. लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ.
ग्राम पंचायत टटेंगा से आश्रित गांव कसही को अलग कर टटेंगा को पूर्ण पंचायत का दर्जा दिया जाए. गांव तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है. उसे दुरुस्त किया जाए. विधायक द्वारा घोषित मंदिर निर्माण कार्य अब तक शुरु नहीं हुआ. इसे जल्द पूरा किया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



