सीएम ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का किया मुआयना, खेलों के विकास और उसके संरक्षण व संवर्धन के लिए किये जा रहे लगातार काम
CM inspected the Plastic Waste Management Unit continuous work is being done for the development of sports and its conservation and promotion
खेलों के विकास और उसके संरक्षण व संवर्धन के लिए किये जा रहे लगातार काम
प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग कलस्टर चैम्पिशियनशिप प्रतियोगिता का समापन
सीएम साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि 23 सितम्बर से शुरु इस प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग कलस्टर चैम्पिशियनशिप प्रतियोगिता का आज समापन किया गया.
मुख्यमंत्री साय ने अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग कलस्टर चैम्पिशियनशिप प्रतियोगिता में शामिल होने पहुुंचे देश के कई राज्यों के प्रतिभागी खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ के पावनधरा में स्वागत एवं अभिनंदन किया. कई खेलों के विजेताओं उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया.
समारोह में प्रतियोगी खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट भी किया गया. इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों द्वारा सुमधुर एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई.
प्रथम वाहिनी भिलाई के इंडोर स्टेडियम के अपूर्ण निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 1 करोड़ रूपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की. प्रथम वाहिनी भिलाई में स्थित इंडोर स्टेडियम के छत ढलाई एवं अन्य अपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की. राज्य में खेलों इंडिया के 07 नये सेंटर स्थापित करने की घोषणा की. राज्य में छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना आरंभ करने का निर्णय लिया. खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए हम राज्य में लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान ऑफ सेंटर आरंभ करने की बात कही.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेलों के विकास तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन के अलावा राज्य के खिलाड़ियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्पित है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है.
समारोह में राज्य के खेल मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद विजय बघेल, दुर्ग शहर के विधायक गजेन्द्र यादव, अहिवारा के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना सहित राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड के प्रतिनिधि चेयरमेन श्रीमती विनीता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा, सेनानी प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र भिलाई राजेश कुकरेजा सहित अन्य अतिथिगण मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
सीएम ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का किया मुआयना
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने राजनांदगांव जिले के अमलीडीह गांव के ग्रामीण औद्योगिक पार्क में महिला समूहों द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का मुआयना किया. उन्होंने प्लास्टिक कचरे की रिसाइक्लिंग कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे महिला समूहों के प्रयास की सराहना की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबका यह प्रयास राज्य और देश में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है. इसके जरिए प्लास्टिक कचरा को रिसाइकलिंग कर पर्यावरण को रहे नुकसान को कम कर सकेंगे. महिला समूह ने अपने विशेष प्रयासों से रोजगार और स्वावलंबन हासिल करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए उल्लेखनीय काम किया है.
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने कहा कि महिलाएं आज कई क्षेत्रों में अपने हुनर व मेहनत से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं. महिला समूह आत्मसम्मान के साथ रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं. प्लास्टिक वेस्ट से मिट्टी, पानी और हवा प्रदूषित होती है। इससे जीव-जंतु का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है. महिला समूह ने प्लास्टिक कचरे को रिसाइक्लिंग करने का बीड़ा उठाया है. यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कारगर साबित होगा.
डोंगरगांव के ग्राम पंचायत अमलीडीह में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क संचालित है. यहां स्वच्छता दीदीयों द्वारा अर्जुनी, कोनारी और अमलीडीह कलस्टर व आसपास के ग्राम पंचायत से निकलने वाले प्लास्टिक कचरा को संग्रहित किया जाता है. क्लस्टर की महिला समूहों द्वारा प्लास्टिक कचरे को यहां लाकर इसकी छटनी और फिर रिसाइक्लिंग कर प्लास्टिक गट्टा, प्लास्टिक दाना व प्लास्टिक पीपी बनाया जाता है. प्लास्टिक गट्टा को रायपुर भेजा जाता है.
प्लास्टिक गट्टा से प्लास्टिक सुतली, गुड़ाखू डब्बा, प्लास्टिक कुर्सी, प्लास्टिक ड्रम एवं प्लास्टिक के अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं. प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना होने से क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने में काफी मदद मिलेगी. साथ ही साथ महिला समूह को रोजगार प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी. यह इकाई निश्चित रुप से प्लास्टिक मुक्त गांव की परिकल्पना को साकार करेगी. इस मौके पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधिक्षक मोहित गर्ग सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
स्वच्छता अभियान ने लिया जन आंदोलन का रुप
राजनांदगांव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे. इस अवसर पर 32 करोड़ 7 लाख 60 हजार रुपए की लागत वाले 35 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को सामग्री वितरित की गई.
साय ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाया जा रहा है. स्वच्छता अभियान से हम सभी को गली-चौराहे, मोहल्ले, स्कूल, कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरणा मिली. राजनांदगांव जिले में स्वच्छता की दिशा में बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है. स्वच्छता अभियान ने यहां जनआंदोलन का स्वरूप ले लिया है.
32 करोड़ 7 लाख 60 हजार रुपए के 35 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया. उन्होंने लोगों से छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लेने का आव्हान किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों 12वीं बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान
रायपुर : मुख्यमंत्री साय के हाथों बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान किया गया. मुख्यमंत्री ने बताया कि कक्षा में वे हमेशा मेधावी छात्र रहे. उनकी सभी विषयों में अच्छी पकड़ थी.
गणित उनका प्रिय विषय रहा है. गणित, फिजिक्स, अंग्रेजी, संस्कृत आदि विषयों में उनके बहुत अच्छे अंक आते थे. उनकी मैट्रिक तक की शिक्षा कुनकुरी में हुई. उनकी हैंड राईटिंग इतनी सुन्दर थी कि शिक्षक इसे बच्चों को उदाहरण स्वरूप दिखाते थे.
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित शिक्षा सम्मान समारोह में बारहवीं बोर्ड के टॉपर बच्चों को सम्मानित किया. छत्तीसगढ़ स्टेट टॉपर महक अग्रवाल को पुरस्कार स्वरूप स्कूटी की चाबी सौंपी. विस्तार न्यूज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक पुरन्दर मिश्रा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, विस्तार न्यूज के चेयरमैन मुकेश श्रीवास्तव उपस्थित थे. कार्यक्रम में बच्चों के साथ विस्तार न्यूज के एक्जीक्यूटिव एडीटर ज्ञानेन्द्र तिवारी ने भी प्रश्न पूछे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है. शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है. केवल रोजगार ही नहीं व्यापार, समाजसेवा, राजनीति, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में सफलता के लिए शिक्षा जरूरी है. राज्य सरकार द्वारा स्कूलों को बेहतर बनाने और अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. प्रदेश के 341 स्कूलों में पीएम श्री स्कूल योजना लागू की गई है. जहां बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर, सुसज्जित लैब और अच्छी अधोसंरचनाएं विकसित की गई हैं.
राज्य के गठन के समय प्रदेश में एक मेडिकल कॉलेज था, आज 14 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल के दौरान आईआईटी सहित राष्ट्रीय स्तर के सभी शैक्षणिक संस्थान छत्तीसगढ़ में स्थापित किए गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



