तंत्र विद्या और वर्चस्व की लड़ाई, चाकू से एक बैगा ने दूसरे का गला काटा, कत्ल की वारदात में शामिल महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
Battle for Tantra Vidya and supremacy, one Baiga slits another's throat with a knife, five accused including a woman involved in the murder arrested
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अंधविश्वास और झाड़-फूंक के वर्चस्व को लेकर एक बैगा की हत्या कर दी गई. गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम सिर्राभांठा में 26 मई को बैगा पुनीत राम ठाकुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 मई 2025 को प्रार्थी बेलू राम ठाकुर पिता स्व राम दयाल ठाकुर उम्र 51साल साकिन सिर्राभांठा, चौकी हल्दी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सिर्राभांठा के बैगा पुनीत राम ठाकुर को तिहारु राम निषाद ने अपने घर में पूजा पाठ के लिये ले गये थे और दुसरे गांव से 2-3 व्यक्ति को भी लाये थे. जो उसके घर पूजा पाठ करने के लिये आये हुए बैगा और 2-3 लोगो के द्वारा चाकू से मारकर पुनीत राम ठाकुर की हत्या कर दिये हैं. इस रिपोर्ट पर अपराध कमांक 153/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग दुर्ग रेंज, दुर्ग, के निर्देशन एंव पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन पर और एसडीओपी गुण्डरदेही राजेश बागडे के पर्यवेक्षण पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम गठित कर थाना गुण्डरदेही, चौकी हल्दी, सायबर सेल बालोद के अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान आरोपी तिहारु राम, कमलेश निषाद, चतुर निषाद, अजीत मंडावी, धनेश्वरी निषाद से पुछताछ करने पर बताया कि 26 मई 2025 को तिहारु राम निषाद के घर में बंधन पूजा पाठ के दौरान गांव के वैगा पुनीत राम ठाकुर को बुलाये थे. जहां पुनीत राम ठाकुर और बैगा अजीत मंडावी निवासी ग्राम सुरडोंगर के बीच एक दुसरे ने अपने आपको बड़ा बैगा होना कहकर लड़ाई-झगड़ा, गाली गालौज और धक्का-मुक्की हुई. उसी दौरान आरोपी तिहारु राम निषाद, चतुर निषाद और कमलेश निषाद ने पुनीत राम ठाकुर के हाथ पैर को पकड़कर रखे थे. और आरोपी अजीत मंडावी ने अपने साथ पूजा के लिये लाए एक लोहे की धारदार चाकू से पुनीत राम ठाकुर के गले में बांये तरफ जानलेवा हमला कर कत्ल कर देने बाद खून लगे चाकू को सबूत छुपाने की नियत से तिहारु राम की पत्नी धनेश्वरी निषाद ने पानी से धोकर अजीत मंडावी को वापस दी.
आरोपीगण तिहारु राम निषाद, कमलेश निषाद, चतुर निषाद ने पुनीत राम के हाथ पैर को पकड़कर कत्ल करने में मदद की. वारदात के वक़्त खून लगे कपड़ो और घटना स्थल से पूजा में इस्तेमाल किए सामाग्रियो और वारदात में कत्ल के लिए इस्तेमाल किए गए लोहे के चाकू को जप्त किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत पेश किया गया.
वारदात के बाद पुलिस की तत्परता से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने में सउनि नंदकुमार साहू, प्रआर ओमप्रकाश धुवे, योगेश्वर चंदनिया आर. राकेश कुमार साहू, ओमप्रकाश साहू, खेमलाल मधुकर, थाना गुण्डरदेही से थाना प्रभारी उनि मनीष शेण्डे, प्रआर योगेश सिन्हा, आर. यशवंत देशमुख, सायबर सेल बालोद से उनि जोगेन्द्र साहू, आर. संदीप यादव, विपिन गुप्ता, भोप साहू की सराहनीय भूमिका रही.
नाम आरोपी
01. तिहारु राम निषाद पिता अमरु राम निषाद उम्र 35 साल साकिन सिर्राभांठा चौकी हल्दी, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छग)
02. कमलेश निषाद पिता राजेन्द्र निषाद उम्र 34 साल साकिन ग्राम कमरौद, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छग)
03. अजीत मंडावी पिता नाहल सिंह मंडावी उम्र 37 साल साकिन थाना ग्राम सुरडोंगर डौण्डी, जिला बालोद (छग)
04. चतुर निषाद पिता गुहाराम निषाद उम्र 55 साल साकिन काड़े थाना डौण्डी, जिला बालोद (छग)
05. धनेश्वरी निषाद पति तिहारु राम निषाद उम्र 32 साल साकिन सिर्राभांठा चौकी हल्दी, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छग)
जप्ती – 01. एक लोहे की चाकू, एक लोहे की बरछी (माला), एक सांकल, खून लगे कपड़े, पूजा का सामान नीबू बंदन, आम, नारियल, शराब की खाली शीशी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



