जिला सहकारी बैंक में 23.74 करोड़ रुपये डकार गए थे मैनेजर समेत ये 11 अधिकारी-कर्मचारी, अब गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे

These 11 officers and employees including the manager had embezzled Rs 23.74 crore from the District Cooperative Bank, now they have been arrested and sent behind bars

जिला सहकारी बैंक में 23.74 करोड़ रुपये डकार गए थे मैनेजर समेत ये 11 अधिकारी-कर्मचारी, अब गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के कुसमी और शंकरगढ़ सहकारी बैंक में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों पर गबन का आरोप है. आपसी मिलीभगत से कूटरचना और षड्यंत्र कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी बैंक अकाउंट खोले गए. फिर करोड़ों की रकम ट्रांसफर कर गबन और वित्तीय अनियमितता की गई. इस मामले में शामिल ग्यारह अधिकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ कुसमी में संचालित सहकारी बैंक शाखा में साल 2013 से 2022 के बीच 26 करोड़ रुपए से ज्यादा की वित्तीय अनियमितता सामने आई. पुलिस ने सहायक मुख्य प्रवेक्षक अशोक सोनी, संस्था प्रबंधक लक्ष्मण प्रसाद देवांगन, संस्था प्रबंधक शंकरगढ़ विजय उइके, प्रभारी लिपिक तबारक अली को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा प्रभारी अतिरिक्त प्रबंधक अंबिकापुर राजेंद्र पांडेय, समिति सेवक शंकरगढ़ सुदेश यादव, सहायक मुख्य पर्यवेक्षक एतबल सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर कुसमी प्रकाश कुमार सिंह, सहायक लेखापाल जगदीश भगत, शाखा प्रबंधक कुसमी सबल राय, वरिष्ठ पर्यवेक्षक विकास चंद्र पांडवी, समेत ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
स पूरे मामले में जांच के दौरान विभिन्न किसानों के डीएमआर कैश अकाउंट विभिन्न ग्राम पंचायतों के खाते समितियों के केसीसी अकाउंट एमटी लोन एवं गोडाउन लोन, निजी बचत खाते और नगद आहरण पाया गया. इस मामले में 26 करोड़ 74 लाख रुपए से अधिक रकम का गबन किया गया था.
 बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि इस मामले में फर्जी वाउचर बनाना,अन्य व्यक्तियों के सिग्नेचर से वाउचर बनाना पाया गया. इसके बाद तत्काल एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें 409, 420, 467, 468, 471,120B और 34 के तहत केस दर्ज किया गया और टीम गठित कर सभी आरोपियों को चौबीस घंटे के अंदर हिरासत में ले लिया गया.
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले की जांच अभी जारी है. जांच में आगे जो भी तथ्य और संदिग्ध सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी. अन्य बैंक अकाउंट की भी जांच की जा रही है.
आरोपी
शंकरगढ़ के सहायक मुख्य पर्यवेक्षक अशोक कुमार सोनी उम्र 56 साल
ग्राम सालन निवासी मनेंद्रगढ़ शाखा प्रबंधक लक्ष्मण प्रसाद देवांगन उम्र 56 साल
बसंतपुर के ग्राम लोची निवासी शंकरगढ़ के संस्था प्रबंधक विजय उइके पिता मंदीप राम उम्र 50 साल
अंबिकापुर के नवागढ़ निवासी प्रभारी लिपिक तबारक अली,
अंबिकापुर के डीसी रोड निवासी प्रभारी अतिरिक्त प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद पांडेय पिता विपिन पांडेय उम्र 60 साल
शंकरगढ़ के ग्राम बचवार निवासी समिति सेवक सुदेश यादव पिता मुनेश्वर उम्र 30 साल
सरगुजा जिले के दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम तुरना निवासी मुख्य पर्यवेक्षक एतबल सिंह उम्र 69 साल
कुसमी निवासी (Bank scam) शंकरगढ़ शाखा में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार सिंह पिता विगु सिंह उम्र 35 साल
कुसमी के नीलकंठपुर निवासी सहायक लेखापाल जगदीश प्रसाद भगत उम्र 50 साल
ग्राम भगवतपुर निवासी कुसमी के शाखा प्रबंधक सबल राम उम्र 65 साल
अंबिकापुर के गांधीनगर सुभाषनगर निवासी विकास चंद्र पांडवी उम्र 70 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB