मौत ने दोनों को फिर मिला दिया, पत्नी की चिता वाले मरघट में जुदाई से दुखी बुजुर्ग पति ने भी लगाई फांसी, परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम
Death brought them together again, the elderly husband, saddened by the separation, also hanged himself at the cremation ground where his wife was buried, eyes of family and villagers were moist
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की मौत के गम में उसी मरघट में जाकर फांसी लगा ली. जहां कुछ हफ्ते पहले उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया था. पत्नी की जुदाई का गम वह सहन नहीं कर सका और गहरे सदमे में डूबकर मौत को गले लगा लिया. यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कौडू का है.
मृतक दुखराम नगेसिया उम्र 70 साल की पत्नी मुन्नी बाई की करीब एक महिना पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी. पत्नी की मौत के बाद से ही दुखराम मानसिक रुप से बेहद टूट चुका था और अक्सर अकेले बैठकर उसे याद करता रहता था.
बताया जा रहा है कि दुखराम बीते 24 घंटे से घर से लापता था. परिजनों ने जब उसकी खोजबीन शुरु की. तो गांव के पास स्थित मरघट में एक पेड़ से उसकी लाश फंदे से लटकती मिली. यह वही जगह थी जहां कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार हुआ था.
घटना की खबर मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



