पत्थर खदान के गड्ढे में डूबने से 2 मासूमों की मौत, बारिश में भर गया पानी, खेलते-खेलते पहुंच गए बच्चे,SDRF के साथ मिलकर ग्रामीणों ने निकाला शव
2 innocent children died due to drowning in a stone quarry pit, water filled up due to rain, children reached there while playing, villagers along with SDRF took out the bodies
जगदलपुर : परपा थाना क्षेत्र के हजारी गुड़ा गांव में दो मासूम बच्चों की पत्थर खदान के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव को खदान से बाहर निकाला. दो मासूम बच्चों की अचानक इस तरह मौत से गांव में मातम पसर गया है. मृतकों की पहचान संदीप नाग उम्र 5 साल और जय श्री उम्र 6 साल के रुप में हुई है. टीम ने काफी प्रयासों के बाद बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले.
इसके बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर भेजा गया. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते खदान की ओर पहुंच गए थे. जहां गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण वे पानी में डूब गए. फिलहाल यह जांच की जा रही है कि मासूम खतरनाक खदान क्षेत्र में कैसे पहुंचे. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. यह हादसा एक बार फिर खदानों की सुरक्षा व्यवस्था और खुले गड्ढों की अनदेखी पर सवाल खड़े करता है. स्थानीय लोगों ने खदान को सुरक्षित करने की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



