CAF के जवान ने कैंप में इंसास सर्विस रायफल की अंधाधुंध फायरिंग, तीन साथी जवानों को लगी गोली, दो की मौत, मचा हड़कंप
CAF jawan indiscriminately fired INSAS service rifle in the camp three fellow soldiers were shot two died created panic
बलरामपुर : बलरामपुर जिले में सामरी थाना क्षेत्र के भूताही स्थित कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान अजय सिदार ने अंधाधुंध फायरिंग की. घटना में दो जवानों की मौत हो गई. तीन जवानों को गोली लगी है. इन सभी को इलाज के लिए कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. फायरिंग की वजह अभी साफ नहीं हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिव बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर इंसास सर्विस रायफल से अंधाधुंध गोलियां चला दी. गोलियां चलने की आवाज सुनकर भागकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया.
गोली लगने से CAF जवान रुपेश पटेल की मौके पर मौत हो गई. वहीं संदीप पांडेय और गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए कुसमी लाया जा रहा था. रास्ते में संदीप पांडेय ने भी दम तोड़ दिया. घायल गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला को दोनों पैरों में गोली लगी है.
घटना में गंभीर रुप से घायल अंबुज शुक्ला को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. घटना की खबर पर सामरी पुलिस भी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच गई है।
यह इलाका पूर्व में नक्सलियों के प्रभाव वाला था. सबाग से चुनचुना-पुंदाग तक सड़क निर्माण चल रहा है. इस मार्ग पर सबसे पहले बन्दरचुआ में कैंप शुरु किया गया था. फिर सड़क निर्माण का काम आगे बढ़ने पर भूताही में भी कैंप खोला गया है. यहां छत्तीसगढ़ स शस्त्र बल की कंपनी की तैनाती है. सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों को भी तैनात किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



