मोहब्बत की कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी
A love story has a tragic end, the lovers committed suicide, the bodies of the young man and woman were found hanging from a tree in the forest, sensation spread in the area
बीजापुर : बीजापुर जिला मुख्यालय बीजापुर से सनसनी खेज मामला सामने आया है. ग्राम तुरनाम के जंगल में युवक-युवती का शव पेड़ पर लटका मिला है. घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है.
शवों से दुर्गंध आ रही थी. ग्रामीणों के बताए मुताबिक दोनों शव ग्राम तुरनाम के जंगल में पेड़ पर लटका मिला. आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत करीब एक हफ्ता पहले हुई होगी.
बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मामला प्रेम- प्रसंग से जुड़ा हुआ मालूम हो रहा है. इस मामले से पुलिस के हाथों मोबाइल से एक वीडियो भी हाथ लगा है.
टीआई ने बताया पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शवों को सौंप दिया गया है. युवती नाबालिग है और जंगला की रहने वाली थी. वहीं युवक शंकर मंडावी बस्तर के कोंडागांव थाना क्षेत्र के तुरंग्गुर का रहना वाला था. बीजापुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



