गंगरेल बांध घूमने आए युवक की बाइक चोरी, अजनबी लिफ्ट मांगने वाला निकला चोर, 43 दिन बाद धमतरी पुलिस ने खोला राज, आरोपी पेमन पहुंचा जेल
Youth's bike stolen while visiting Gangrel Dam; stranger who asked for a lift turned out to be the thief; Dhamtari police solved the case after 43 days, and the accused, Peman, has been sent to jail.
धमतरी : अजनबी को लिफ्ट देना पड़ा भारी तब साबित हुआ जब एक युवक ने रास्ते में मदद मांग रहे व्यक्ति को अपनी बाइक पर बैठा लिया. उसे क्या पता था कि जिस शख्स पर वह भरोसा कर रहा है. वही कुछ घंटों बाद उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो जाएगा. धमतरी में हुई यह वारदात अब चर्चा का विषय बनी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक देवरी कचांदुर, जिला बालोद निवासी संजय मारकंडे 7-8 मई 2026 की रात अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल नम्बर CG 24 P 9546 से गंगरेल घूमने आया था. वापसी के दौरान अंबेडकर चौक में एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी. संजय ने मानवता दिखाते हुए उसे नेहरू गार्डन तक छोड़ दिया.
सुबह खुली आंख तो गायब बाइक
रात ज्यादा होने की वजह से संजय स्वयं नेहरू गार्डन के पास आराम करने लगा. लेकिन सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब थी.
काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली. इसके बाद उसने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी.
पुलिस ने 43 दिन तक खंगाले सुराग
सिटी कोतवाली पुलिस लगातार तकनीकी सबूतों और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी रही। करीब 43 दिनों तक पुलिस कई बिंदुओं पर जांच करती रही.
19 जून 2026 को पुलिस को खबर मिली कि चोरी की गई मोटरसाइकिल आमातालाब रोड क्षेत्र में चलाई जा रही है. खबर मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और सेन समाज भवन के पास घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया.
पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपी ज्यादा देर तक सच छिपा नहीं सका. उसने मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल कर लिया. आरोपी की पहचान पेमन साहू उम्र 31 साल निवासी खपरी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के रूप में हुई.
आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
पुलिस ने लोगों को किया सतर्क
मामले के खुलासे के बाद धमतरी पुलिस ने लोगों से अपील किया कि अज्ञात और संदिग्ध व्यक्तियों से सावधानी बरतें. वाहन को असुरक्षित स्थान पर छोड़ने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर फौरन पुलिस को दें.
आरोपी
पेमन साहू उम्र 31 साल निवासी खपरी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



