दिल दहलाने वाला हादसा, नाले में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत, गांव में मातम का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
A heart-wrenching tragedy: two young brothers drowned in deep water while bathing in a drain; the village is plunged into mourning, and the police have launched an investigation.
कोंडागांव : कोंडागांव जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में ग्राम कोटपाड़ के नाले में नहाने गए दो मासूम चचेरे भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. देर शाम दोनों बच्चों के शव नाले से बरामद किए गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है.
नहाने गए थे दोनों बच्चे
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोटपाड़ निवासी 6 साल का साजन पोयाम पिता केशव पोयाम और 7 साल का ऋषभ पोयाम पिता तेजराज पोयाम बुधवार को गांव के नाले में नहाने गए थे. नहाते समय दोनों बच्चे नाले के गहरे गड्ढे में चले गए और पानी में डूब गए.
देर शाम तक घर नहीं लौटे तो शुरु हुई तलाश
जब दोनों बच्चे देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई. परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान नाले के किनारे बच्चों के कपड़े मिले. जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई. ग्रामीणों की मदद से नाले में खोज अभियान चलाया गया. काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों के शव गहरे पानी से बाहर निकाले गए. घटना की खबर फौरन पुलिस को दी गई.
पुलिस ने शुरु की जांच
खबर मिलने के बाद बड़ेडोंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



