श्री सत्यनारायण महाप्रभु जी का 77वां मूर्ति स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, भव्य शोभायात्रा, भक्ति-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से गूंजा नगर

The 77th idol installation anniversary of Shri Satyanarayan Mahaprabhu Ji was celebrated with great enthusiasm; the town resonated with a grand procession, devotional *kirtan*, and religious events.

श्री सत्यनारायण महाप्रभु जी का 77वां मूर्ति स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, भव्य शोभायात्रा, भक्ति-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से गूंजा नगर

नवापारा-राजिम : नगर कंसारी समाज एवं श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में श्री सत्यनारायण महाप्रभु जी की मूर्ति स्थापना का 77वां वार्षिकोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भावना के साथ मनाया गया. इस पावन अवसर पर पूरा नगर धार्मिक रंग में रंगा नजर आया और वातावरण में आस्था एवं भक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली.
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 4 बजे श्री सूर्योदय मानस मंडली एवं सत्यनारायण मानस मंडली द्वारा भजन-कीर्तन एवं प्रभात फेरी के साथ किया गया. इसके बाद मंदिर के पुरोहित पं. भागवत प्रसाद मिश्रा द्वारा ब्रह्म मुहूर्त में भगवान श्री सत्यनारायण जी का पंचामृत अभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया. मंगला आरती के बाद भगवान का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया.
कथा उपरांत मंदिर परिसर से भगवान विष्णु की आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई. जो नगर के प्रमुख मार्गों गंज रोड, सब्जी मंडी, सदर रोड, कुम्हारपारा चौक, बस स्टैंड, काली मंदिर, मां कर्मा मंदिर होते हुए कृषि उपज मंडी एवं पंजवानी चौक से गुजरकर पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई. शोभायात्रा के आगे सुहेला सरायपाली की उडिया संकीर्तन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई. जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन शामिल हुए.
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने मंदिर परिसर में सभा भवन के छत निर्माण के लिए ₹15 लाख की राशि देने की घोषणा की. जिसे श्रद्धालुओं ने सराहा. वहीं पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक धनेंद्र साहू भी अपनी टीम एवं नगर पालिका पार्षदों के साथ पहुंचे और भगवान श्री सत्यनारायण जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
पूरे आयोजन में नगर ने धार्मिक उत्साह, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया.
कार्यक्रम में प्रमुख योगदानकर्ता
इस आयोजन को कामयाब बनाने में नगर कंसारी समाज के अध्यक्ष सहदेव कंसारी, सचिव कलीदान कंसारी, नंद कुमार कंसारी, राजकुमार कंसारी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार कंसारी, सचिव बलराम सारस, रमेश कंसारी, महिला संगठन की अध्यक्ष सरोज कंसारी, युवा संगठन के तरुण कंसारी, गोविंदा कंसारी, संतोष कंसारी सहित सूर्योदय मानस मंडली और सत्यनारायण मानस मंडली के सदस्यों का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

श्री सत्यनारायण शिक्षा विकास समिति कसेर समाज नवापारा द्वारा विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
नवापारा राजिम : श्री सत्यनारायण मंदिर नवापारा में श्री सत्यनारायण महाप्रभु स्थापना दिवस के 77 वें वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर श्री सत्यनारायण शिक्षा विकास समिति द्वारा सत्र 2025-26 में आयोजित केंद्रीकृत परीक्षा एवं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कसेर समाज नवापारा के विद्यार्थियों का सम्मान किया गया. केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा पांचवीं में प्रथम स्थान यशस्विनी कंसारी, संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मोक्ष कंसारी, आंचल कंसारी, केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा आठवीं में  संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मोना कंसारी, भावेश कंसारी, द्वितीय स्थान विराट कंसारी, बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान मोहित कंसारी, द्वितीय स्थान अनुष्का कंसारी, बोर्ड परीक्षा कक्षा बारहवीं में प्रथम स्थान शुभम कंसारी, द्वितीय स्थान कनक कंसारी ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को श्री सत्यनारायण शिक्षा विकास समिति कसेर समाज नवापारा द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। समिति की संरक्षक श्रीमती धर्मिन कंसारी ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों के उत्साहवर्धन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु प्रेरणा स्वरूप प्रतिवर्ष समिति द्वारा बच्चों का सम्मान किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव श्री नागेन्द्र कुमार कंसारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल कंसारी, उपाध्यक्ष श्री राजेश कंसारी, श्री संजीव कंसारी, श्रीमती सुनयना कंसारी,सुश्री कल्याणी कंसारी, श्री डिकेश कंसारी, श्री संजय कंसारी,श्री वेश कंसारी ने योगदान दिया। यह कार्यक्रम कसेर समाज के अध्यक्ष श्री सहदेव कंसारी, श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार कंसारी, युवा संगठन के अध्यक्ष तरुण कंसारी, महिला संगठन अध्यक्ष सुश्री सरोज कंसारी, श्रीमती हर्षा कंसारी, कलीदान कंसारी, बबला सारस, बाबूलाल कंसारी, मुन्ना साव, राजकुमार कंसारी, बलराम सारस, गोविंदा कंसारी, नंदकुमार कंसारी, मीडिया प्रभारी तुकाराम कंसारी एवं कसेर समाज के समस्त गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t