बादल फटने और बिजली गिरने से खेत में निदाई करने गई महिला की मौत, बाकी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज सेंटर में जारी
A woman who went to weed the field died due to cloudburst and lightning, the treatment of the rest of the injured is going on in the Medical College Center
कांकेर : कांकेर जिला मुख्यालय से करीब 10-12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पुसवाड़ा में शाम 4 बजे के आसपास बादल फटने और बिजली गिरने से खेत में निदाई का काम करने गई जहां एक महिला की मौत हो गई. बाकी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज सेंटर में जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पुसवाड़ा में जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामचरण कोर्राम का गृह ग्राम है. जहां सुबह ग्राम की ही तीन महिला और एक पुरुष खेत में निदाई करने गए थे और जिनके नाम शकन बाई नेताम, पुष्पा नेताम, शाम बाई नेताम और शंकर नेताम हैं. जो बादल के तेज गर्जना और काफी तेज बारिश को देखकर खेत से निकलकर घर से लाए टिफिन और पानी बॉटल लेने खेत के पास ईमली पेड़ के नीचे लेने ही गये थे तभी पेड़ पर बिजली गिरने से शकन बाई नेताम पति स्व रमित नेताम की हालत काफी काफी हो गई जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सेंटर लाया गया. लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका तो वहीं पुष्पा नेताम को भी बिजली का हल्का सा असर है. जिसका इलाज चल रहा है. बाकी दो लोग और थे उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है वो दोनों फिलहाल ठीक है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



