शिक्षक ने नशे की हालत में अस्पताल पहुंचकर किया हंगामा, गुस्साये स्वास्थ्यकर्मियों ने हाथ-पांव बांधकर किया काबू, कर दिया पुलिस के हवाले
The teacher reached the hospital in a drunken state and created a ruckus, the angry health workers controlled him by tying his hands and legs and handed him over to the police
बलरामपुर : बलरामपुर जिला भी इन्हीं में से एक है। यहां एक शराबी शिक्षक ने अस्पताल में इतना हंगामा किया कि यहां के कर्मचारियों ने शिक्षक का हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया. बाद में पहुंची पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया.
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार 15 अगस्त की रात करीब 7:30 बजे एक शिक्षक प्रबोध एक्का शराब के नशे में धुत होकर अस्पताल पहुंचा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में खंड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आफताब अंसारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे. प्रबोध एक्का वहां तैनात बीएमओ, नर्स और अन्य कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने लगा. आरोप है कि शिक्षक ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि कर्मचारियों को अपमानित करने की कोशिश भी की. तो आरोपित ने सुरेश का गला दबा दिया.
उसने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स आस्था पटेल पर बीपी मशीन फेंककर मारने की कोशिश की. डॉक्टर अंसारी बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपित ने उनका भी गला दबा दिया. शराबी शिक्षक ने ऑक्सीजन सिलेंडर उठाकर चिकित्सक, नर्स, स्टाफ और मरीजों को मारने की धमकी दी.डर के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान उसने वार्ड का इंजेक्शन टेकिंग रूम तोड़ डाला और एक बीपी मशीन भी फोड़ दी। करीब 50 हजार रुपये की शासकीय संपत्ति का नुकसान हुआ. हालात लगातार बिगड़ता देख अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों के बीच भी डर का माहौल बन गया.
शिक्षक जब लगातार बेकाबू होकर हंगामा करता रहा तो अस्पताल स्टाफ ने उसे काबू करने का प्रयास किया. नशे में धुत शिक्षक ने हाथापाई करने की भी कोशिश की. जिसके बाद कर्मचारियों ने मजबूरी में उसके हाथ-पैर बांध दिया. इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर पुलिस को खबर दी गई. अस्पताल स्टाफ का कहना है कि अगर समय रहते शिक्षक को कंट्रोल नहीं किया जाता. तो वह और भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकता था.
खबर मिलते ही शंकरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक प्रबोध एक्का को गिरफ्तार कर थाने ले गई. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि किया कि शिक्षक शराब के नशे में था और उसने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के साथ सरकारी कर्मचारियों से गाली-गलौज व दुर्व्यवहार भी किया.
प्रबोध एक्का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहड़ा शंकरगढ में विज्ञान विषय का सहायक शिक्षक (एलबी) है. उसके साथ आई पत्नी ने भी चिकित्सक और स्टाफ को देख लेने की धमकी दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
आरोपी
प्रबोध एक्का उम्र 40 साल निवासी तलासिल्ली सोनक्यारी जिला जशपुर छत्तीसगढ़



