खेत में काम कर रही 9 महिलाओं पर गिरी गाज, दो युवतियों की मौत, मोबाईल भी ब्लास्ट, 2 की हालत नाजुक
9 women working in the field were attacked two girls died mobile also blasted 2 are in critical condition
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में आकाशीय बिजली काल बनकर गिरी जिसकी चपेट में आकर खेत में काम कर रहे 2 युवतियों की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव के चन्दागढ़ ग्राम पंचायत में शुक्रवार के दोपहर चंदागढ़ गांव में बारिश के बीच महिलाये रुपधर नामक किसान के खेत में धान की रोपाई कर रही थी. तभी तेज बारिश के दोरान एक खेत मे गाज गिर गई. खास बात यह है कि गाज का अटैक मोबाइल पर हुआ जिसके चलते मोबाईल में ब्लास्टिंग होकर आग लग गई और दोनो आग और गाज की चपेट में आ गए. इस घटना में 6 से ज्यादा लोग घायल है. जिन्हें तमता अस्प्ताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज शुरु किया गया. गम्भीर हालत की वजह से 4 महिलाओं को ग्रामीणों ने निजी वाहन से फौरन सिविल अस्पताल पत्थलगांव लाया गया.
मृतक गण
????????1 श्रद्धा यादव पति रंजित यादव उम्र 35 साल
????????2 राखी पैकरा पिता गणेश पैंकरा उम्र 20 साल
घायल उपचार जारी
???????? सुथनी बाई लोधा राम उम्र 55 साल
????????संख्या पैकरा पिता श्याम साथ पैकरा उम्र 24 साल
????????सुषमा यादव पिता रनसाय यादव उम्र 23 साल
????????सुमित्रा चौहान पति सुमत राम उम्र 33 साल
????????करिश्मा पति हीरालाल मांझी उम्र 19 साल
????????सुकमनीया पति अनिल चौहान उम्र 45 साल
????????मीना चौहान पति पूला चौहान उम्र 30 साल ने हॉस्पिटल में आकर अपना उपचार कराना बताया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



