भतीजे ने अस्पताल में भर्ती चाचा को पुलिस कस्टडी से भगाया, मचा हडकंप, आरोपी राशन दुकान संचालक की तलाश में जुटी पुलिस
Nephew escapes hospitalized uncle from police custody, commotion ensues, police on the lookout for accused ration shop operator
रायगढ़ : राशन अनियमितता के अपराध में राशन दुकान संचालक को गिरफ्तार किया गया था. जहां इलाज के लिए जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. तो प्लानिंग के तहत आरक्षक को धक्का देकर आरोपी फरार हो गया. घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सारगढ़ बिलाईगढ़ जिला के ग्राम सुर्सी का रहने वाला धरमजयगढ़ पतरापारा में रहकर राशन दुकान का संचालन करता था. जहां उसने राशन वितरण में गड़बड़ी की. जिसके बाद थाना में जुर्म दर्ज होने पर धरमजयगढ़ पुलिस ने उसे सुर्सी गांव से गिरफ्तार किया. इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. तो आरक्षक सोनेलाल साहू उसे इलाज के लिए लेकर उसके परिजनों के साथ 17 मई रायगढ़ आया.
जहां जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया जा रहा था. लेकिन आरोपी के द्वारा कहा गया कि यहां अच्छा इलाज नहीं होगा. इलाज की कमी की वजह से अगर कुछ होता है तो उसकी पूरी जवाबदारी पुलिस विभाग की होगी और प्रायवेट अस्पताल ले जाने के लिए दबाव बनाया गया. जिसके बाद उसे आरक्षक सोनेलाल कुजूर ने मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया. 18 मई को आरक्षक सोनेलाल कुजूर के साथ ड्यूटी करने के लिए आरक्षक प्यारा जीवन टोप्पा को भी भेजा गया. आरोपी के साथ पहले दिन से उसका भतीजा कमलेश साहू भी था और इलाज करा रहा था. मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे शेष कुमार साहू और उसका भतीजा कमलेश साहू चुपचाप अस्पताल के कमरे से बाहर आ गए.
जब आरक्षक सोनेलाल कुजूर और प्यारा जीवन टोप्पो ने उसे देखा तो दोनों आरक्षकों ने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन शेषकुमार साहू आरक्षक प्यारा टोप्पो को धक्का देकर गिरा दिया और भागने लगा. ऐसे में सोनेलाल कुजूर जब उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ा. तो कमलेश साहू ने उसे रोकने लगा. लेकिन दोनों आरक्षक जब शेषकुमार को पकड़ने के लिए दौड़े तो अंधेरे का फायदा उठाकर शेषकुमार साहू कहीं फरार गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



