विवाहिता की फांसी पर लटकती मिली थी लाश, खुदकुशी के बाद फरार पति और सौतन फरार, पुलिस ने 13 दिन बाद गिरफ्तार कर भेजा जेल

The dead body of the married woman was found hanging after suicide the husband and wife absconded the police arrested them after 13 days and sent them to jail

विवाहिता की फांसी पर लटकती मिली थी लाश, खुदकुशी के बाद फरार पति और सौतन फरार, पुलिस ने 13 दिन बाद गिरफ्तार कर भेजा जेल

सूरजपुर/बिश्रामपुर : 9 अगस्त की रात एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. इसके बाद से पति दूसरी पत्नी को लेकर फरार था. पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी हुई थी. इसी बीच पुलिस ने घटना के 13 दिन बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.
दरअसल घटना दिवस की रात युवक का उसकी पहली पत्नी से विवाद हुआ था. इसके बाद वह दूसरी पत्नी के साथ चला गया था. इसी बीच उसने ये कदम उठा लिया था.
सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलईकछार शशिपुर निवासी 32 साल की सीमुन पति विजय रवि का शव 10 अगस्त को उसके घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला था. पुलिस ने बताया कि मृतका के पति द्वारा 2 पत्नियों सीमुन और दूसरी आंचल को साथ रखा गया था.
9 अगस्त को पति ने दोनों पत्नियों के साथ खाना खाया. उसकी पहली पत्नी सीमुन घर में शराब के नशे में खूब झगड़ा कर रही थी. तब पति विजय ने कहा कि घर का पूरा सामान बेचकर शराब पी जा रही हो.
इस पर वह भडक़ गई और कहने लगी कि मेरा सामान है. मैं कुछ करूं. तुम बोलने वाले कौन होते हो? कहकर गाली-गलौज करने लगी. दोनों के बीच लड़ाई के बाद वह अपने कमरे में चली गई थी.
विवाद के बाद बाद पति दूसरी पत्नी के साथ गौठान में जाकर सो गया था. इसी बीच रात में ही सीमुन ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. मामले में पति और सौतन द्वारा आए दिन मृतका के साथ विवाद किया जाता था.
मामले में पुलिस ने मृतका के पति विजय रवि पिता चैतु एवं सौतन आंचल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के बाद पति और सौतन फरार हो गए थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb