दुकान में चोरी की नीयत से घुसे युवक की मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

A young man who entered a shop with the intention of stealing died, his body was found in suspicious condition, his family members alleged murder, police started investigation

दुकान में चोरी की नीयत से घुसे युवक की मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

तखतपुर : तखतपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे ग्राम पंचायत जरेली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक हार्डवेयर शिवा ट्रेडर्स व्यापारी ने अपनी दुकान का शटर उठाया तो व्यापारी की आंखें खुली की खुली रह गई और सामने देखा कि उसके दुकान के भीतर सीढ़ी में एक युवक अचेत पड़ा हुआ है. जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आनन-फानन में इसकी खबर तखतपुर थाने में दी गई. तखतपुर थाना प्रभारी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जब जांच शुरु की तो युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की कई पहलुओं पर जांच की गई. जिसमें पता चला कि युवक की मौत बीती रात को हो गई थी.
लेकिन संदिग्ध हालत में मौत होने से कई सवाल खड़े होने लगे थे. जिसमें पहली नजर में मौत की वजह चोरी करने की नियत से दुकान का टीन शेड फाड़कर घुसने के दौरान हुई मौत मालूम हो रही थी. वहीं दुकान के जिस जगह शव मिला और शव की हालत देखकर वहां सामान्य मौत होना मालूम नहीं हो रहा था.
इस मामले में मृतक के पिता अशोक पात्रे ने बताया कि मेरे बेटे अर्जुन पात्रे की हत्या हुई है. मेरे बेटे को रात को किसी व्यक्ति का फोन आया था. जिसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकला और दोबारा लौटकर नहीं आया. मेरे बेटे की हत्या हुई है. उसके जिस्म में कई जगह जलने के निशान थे. जिससे यह लग रहा था कि उसकी हत्या कर शव को वहां रखा गया है. इस मामले में मृतक के पिता ने न्यायिक जांच की मांग और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
वहीं इस मामले में मृतक के चाचा सुरेश मेरशा ने मृतक अर्जुन पात्रे की मौत में कई सवाल खड़े करते हुए शिव ट्रेडर्स संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि जब इस घटना की जानकारी मिली तो हमारे घर के लोग घटना स्थल पहुंचे. तब व्यापारी द्वारा महिला, पुरुष और बच्चों को गाली-गलौज किया जा रहा था कि तुम्हारा बेटा मेरी दुकान में क्या कर रहा है. चोरी करने आया था. किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया और सभी को बाहर निकाल दिया गया.
मृतक के शरीर का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से जब बातचीत की गई तो डॉक्टर ने बताया कि मृतक के शरीर में बिजली के करंट से जलने के निशान पाए गए हैं. इसलिए प्रथम दृष्टया मौत का कारण बिजली करंट लगने से होना मालुम होता है. मामले में मृतक के शरीर से और भी कई सैंपल लिए गए हैं. जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है.
थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि सुबह खबर मिली कि ग्राम जरेली के मुख्यमार्ग में शिवा ट्रेंड्स हार्डवेयर की दुकान में छत में मृत हालत में युवक पड़ा मिला. जिस पर तत्काल फॉरेंसिक टीम बुलाया गया. पहले तो मृतक अज्ञात था. बाद में उसकी पहचान नगोई निवासी अर्जुन पात्रे के रुप में हुई. वहीं पास में ही मृतक की मोटर साइकिल बरामद हुई और ट्रेडर्स के पीछे सीढ़ी लगी हुई थी. जिससे यह मालुम हो रहा है कि वह चोरी करने के लिए घुसा होगा. एफएसएल टीम ने जांच की. पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मर्ग जांच की कार्यवाही की जा रही है.
वहीं परिजनों द्वारा मारपीट कर करंट लगाकर हत्या के आरोप लगाए गए हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि अभी जांच में है. कोई भी तथ्य साफ तौर पर कहना संभव नहीं है. फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बिजली विभाग की टीम को मौके पर ले जाकर जांच करवाई जाएगी. परिजनों को एसडीओपी मैडम के द्वारा आश्वासन दिया गया कि जो भी आगे जांच कार्यवाही होगी, एक-एक चीज उनके सामने बताई जाएगी.
वहीं इस मामले को लेकर शिवा ट्रेडर्स को टेलीफोनिक संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई. लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव करना जरुरी नहीं समझा. जिसके कारण उनका पक्ष सामने नहीं आ सका.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB