पत्नी के साथ घिनौना काम करने वाले पति से तंग आकर मां और बच्चों ने मिलकर भगवान' को मार डाला, मंजर देख दहल उठा पूरा इलाका
Fed up with their husband's abhorrent behavior towards his wife, the mother and children gang-raped and killed 'God'; the scene terrified the entire area.
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां मां-पत्नी और बच्चों के हाथों पिता की हत्या कर दी गई. रोजाना शराब के नशे में परिवार से मृतक भगवान सिंह गाली-गलौच और मारपीट करता था. नशे की लत से पूरा परिवार परेशान था। तंग आ कर परिवार ने लाठी और डंडे से पीट-पीट हत्या कर दी. नशे की लत ने एक पूरे परिवार को हत्या का गुनहगार बना दिया. यह मामला कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रामपानी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक भगवान सिंह रोजाना शराब का आदी था. रोज शराब पीकर आता और पत्नी, बच्चे और मां के साथ गाली-गलौच और मारपीट करता था. जिसके कारण रोजना के इस व्यवहार से परिवार बेहद परेशान था.
गौरतलब है कि मंगलावर को भी भगवान सिंह शराब के नशे में धुत्त होकर घर के सदस्यों से मारपीट करने लगा। परिवार ने विरोध किया तो भगवान सिंह ने आक्रोश में आकर टंगिया से जान से मारने की धमकी दी. रोज-रोज की प्रताड़ना से तंगाकर परिवार ने लाठी-डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी.
पुलिस को जब इस बात की जानकारी हुई, तो पुलिस ने जांच शुरु की और सभी आरोपियों ने हत्या करना कबूल किया. हत्या के पीछे की वजह नशा बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मां, पत्नी, बहन और दोनों बच्चो को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



