आधी रात पुलिस लाइन के कमरे में बिस्तर के नीचे रखा सिलेंडर अचानक ब्लास्ट, DRG जवान घायल, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
The cylinder kept under the bed in the police line room suddenly exploded at midnight, DRG jawan injured, panic ensued, police engaged in investigation
बीजापुर : बीजापुर जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ डीआरजी जवान के बिस्तर के नीचे रखा सिलेंडर ब्लास्ट होने से जवान झुलस गया. उसे बेहतर इलाज के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है.
कांकेर जिले के नरहरपुर में रहने वाला भूपेंद्र नानहरे उम्र 25 साल वर्ष 2021 से डीआरजी में आरक्षक के पद पर बीजापुर में पदस्थ है. कोतवाली थाना से ड्यूटी खत्म होने के बाद भूपेंद्र सोने के लिए बीजापुर के न्यू पुलिस लाइन में अपने कमरे में आ गया.
जवान को विभाग की तरफ़ से दिए गए गैस सिलेंडर लीक हो रहा था. इसकी जानकारी नहीं थी. जवान कमरे में आने के बाद अपने कमरे का पंखा चालू करने के साथ ही अगरबत्ती जलाकर सो गया. रात करीब 12 बजे के करीब अचानक बिस्तर के नीचे रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया.
इस घटना में जवान के हाथ, पैर झुलस गए। ब्लास्ट का आवाज आने पर पुलिस लाइन में मौजूद अन्य जवान भूपेंद्र के कमरे में आए. फौरन उसे बीजापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया. और उसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेकाज रेफर किया गया है. फिलहाल जवान की हालत अभी ठीक बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



