पुलिस भर्ती में फिजिकल टेस्ट देने जा रहे दो युवक हुए सड़क हादसे का शिकार, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, किया रेफर
Two youths who were going to give physical test for police recruitment became victims of road accident admitted to hospital for treatment referred
कोंडागांव : नेशनल हाईवे 30 जुगानी पेट्रोल पंप के पास बोलेरो वाहन और बाइक की टक्कर हो गई. इस हादसे में पुलिस भर्ती में फिजिकल टेस्ट देने जा रहे दो युवक हुए सड़क हादसे का शिकार.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस भर्ती में फिजिकल टेस्ट देने जा रहे बाइक सवार सुरेश मरकाम निवासी चांदाबेलगांव और किशोर मरकाम निवासी मोहलई दोनों घायल हो गए.
प्राथमिक उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया. जिसके बाद बेहतर इलाज के जिला अस्पताल भेजा गया. दोनों युवक बाइक में सवार होकर कोंडागांव पुलिस भर्ती में फिजिकल टेस्ट देने जा रहे थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



