ईंट से लदे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौके पर मौत, एक महिला गंभीर, इलाके में अफरा-तफरी
A brick-laden tractor collided with a motorcycle, killing an uncle and nephew on the spot in the tragic accident, leaving a woman seriously injured and causing panic in the area.
सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की डभरा थाना क्षेत्र के डभरा-खरसिया सड़क मार्ग पर लक्ष्मणभांठा गांव के पास सड़क हादसा हो गया. ईंट से भरे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है.
ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में बाइक, दो की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक कोटमी गांव निवासी छोटेलाल बरेठ, संजू बरेठ और लीलावती बरेठ मोटरसाइकिल से गांव जा रहे थे. इसी दौरान लक्ष्मणभांठा के पास ईंट लदे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि, संजू बरेठ और छोटेलाल बरेठ की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप
वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल लीलावती बरेठ को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. खबर मिलने के बाद डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है.
शुरुआती जांच में सड़क हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. इस हादसे से कोटमी गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे की असल वजह का पता चल सकेगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



