ब्रेकअप के बाद बवाल, गर्लफ्रेंड से बात करने पर एक्स-बॉयफ्रेंड को दोस्तों संग मिलकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, 5 नाबालिग समेत पंकज गिरफ्तार

Chaos erupts after breakup; ex-boyfriend brutally beaten by friends for talking to girlfriend; video goes viral; Pankaj and five minors arrested

ब्रेकअप के बाद बवाल, गर्लफ्रेंड से बात करने पर एक्स-बॉयफ्रेंड को दोस्तों संग मिलकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, 5 नाबालिग समेत पंकज गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई (सुपेला थाना क्षेत्र) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक गर्लफ्रेंड से बात करने के शक और पुरानी रंजिश के चलते उसके वर्तमान बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की के पूर्व बॉयफ्रेंड (एक्स-बॉयफ्रेंड) और उसके चचेरे भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस पूरी मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 5 नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है. यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है.
शिकायतकर्ता (पीड़ित युवक) ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उसकी संबंधित छात्रा से दोस्ती थी. कुछ समय बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई और उसने छात्रा से पूरी तरह संपर्क तोड़ लिया था.
विवाद की शुरुआत 5 जून को हुई. जब पीड़ित के पास पंकज विश्वकर्मा उम्र 21 साल का फोन आया. पंकज ने खुद को उस छात्रा का मौजूदा बॉयफ्रेंड बताया और पीड़ित को मिलने के लिए बुलाया. शुरुआत में पीड़ित ने मिलने से साफ मना कर दिया. लेकिन अगले दिन 6 जून को पंकज ने फिर से फोन कर उस पर मिलने का भारी दबाव बनाया.
कैफे के बाहर घेरकर की जमकर पिटाई
दबाव में आकर 6 जून की रात करीब 9:30 बजे पीड़ित युवक अपने चचेरे भाई के साथ नेहरू नगर स्थित ‘अमनिक कैफे’ पहुंचा. वहां पंकज विश्वकर्मा अपने अन्य साथियों (जो कि नाबालिग हैं) के साथ पहले से ही घात लगाए बैठा था. बातचीत के दौरान ही आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते दोनों भाइयों पर लात-घूंसों से हमला कर दिया.
वायरल वीडियो से खुला राज
मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी किस कदर दोनों युवकों को बेरहमी से पीट रहे हैं.
पुलिस की कार्रवाई, आरोपी सलाखों के पीछे
वीडियो वायरल होने और पीड़ित की शिकायत के बाद सुपेला थाना पुलिस एक्शन में आई. पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की. पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में शामिल 5 अन्य नाबालिग आरोपियों को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला और उन्हें हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t