शराब पीने से रोकन पड़ा भारी, नशे में धुत बहू ने अपने ससुर का ईंट से हमला कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती, मोहल्लेवासी भी बने निशाना, इलाके में हड़कंप

Stopping drinking proved costly; a drunken daughter-in-law attacked her father-in-law with a brick, injuring him. He was hospitalized. Neighbors were also targeted, causing panic in the area.

शराब पीने से रोकन पड़ा भारी, नशे में धुत बहू ने अपने ससुर का ईंट से हमला कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती, मोहल्लेवासी भी बने निशाना, इलाके में हड़कंप

दुर्ग : दुर्ग के स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शराब के नशे में धुत एक बहू ने अपने ही ससुर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह मानला स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात एक महिला शराब के नशे में घर पर शराब का सेवन कर रही थी. इस दौरान उसके ससुर ने उसे शराब पीने से रोकने की कोशिश की. जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर महिला आपा खो बैठी और गुस्से में अपने ससुर पर हमला कर दिया। पास में पड़ी ईंट उठाकर उसने बुजुर्ग के सिर पर कई वार किया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के दौरान आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन महिला ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की. हमले में घायल बुजुर्ग को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है.
खबर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t