फर्जी शेयर ट्रेडिंग से 24 लाख की धोखाधड़ी, दुर्ग पुलिस ने चार आरोपियों को केरल से किया गिरफ्तार, मोबाईल, एटीएम, पासबुक और वेगनआर कार जब्त

Fraud of Rs 24 lakh through fake share trading Durg police arrested four accused from Kerala seized mobile ATM passbook and WagonR car

फर्जी शेयर ट्रेडिंग से 24 लाख की धोखाधड़ी, दुर्ग पुलिस ने चार आरोपियों को केरल से किया गिरफ्तार, मोबाईल, एटीएम, पासबुक और वेगनआर कार जब्त

दुर्ग/भिलाई : थाना सिटी कोतवाली दुर्ग और एसीसीयू टीम की ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अर्न्तराज्यीय गिरोह के फर्जी शेयर टेड्रिंग का भांडाफोड़ किया है.  तिरुवनंतपुरम केरल से 4 आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना में इस्तेमाल मोबाईल, एटीएम, पासबुक और वेगनआर कार जब्त किया है. इन आरोपियों द्वारा देश के कई राज्यों में ठगी को अंजाम दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ईश्वर लाल वर्मा पिता शिव दयाल वर्मा उम्र 40 साल निवासी सेक्टर 06 सड़क 72 क्वाटर नंबर 3 डी भिलाई नगर के द्वारा एक लिखित शिकायत पत्र थाना प्रभारी थाना दुर्ग के नाम से दिया गया था कि मोबाईल व्हास्टअप ग्रुप के जरिए शेयर ट्रेडिंग और आई.पी.ओ. की मेम्बरशिप के लिये ज्यादा मुनाफे की लालच में फंसाकर 12 मई 2024 से 7 जून 2024 के बीच कुल 24,55,000 रुपये की ठगी करने पर अपराध क्रंमाक 318/2024, 420, भादवि 66(डी) आईटी एक्ट कायम कर जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन/निदेर्शन और पुलिस पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन/निर्देशन में थाना प्रभारी विजय कुमार यादव और एसीसीयू प्रभारी तापेश सिंह नेताम के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी के लिए टीम गठित किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान आरोपी के मोबाईल नंबर का सीडीआर और कैफ से आरोपी का पता केरल होने से आरोपी की पतासाजी के लिए टीम तिरुवनंतपुरम केरल रवाना हुई. पता तलाश के दौरान 4 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत से रिमाण्ड में लेकर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग लाया गया.
आरोपीयान 01. बी जोई पिता बीनू नांडा उम्र 26 साल निवासी बिट्टो भवन मुंडेला अरु विकटा थाना अरु विकटा जिला तिरुवनंतपुरम केरल, 02. अनुप नाडा पिता साईलन नाडा उम्र 26 साल निवासी बी. एस. भवन कडातरा मंजा थाना अरु विकटा जिला तिरुवनंतपुरम केरल 03. कुमार पिता माडन पिडला आचारी उम्र 37 साल साकिन विजय लक्ष्मी भवन मुक्कुडील कुल्लम पारा थाना बंजारामुड जिला तिरुवनंतपुरम केरल 04. अनुराज पिता चन्द्रशेखर नायक उम्र 37 साल निवासी राजीखवन कोनइन वेईंगा थाना बंजारामुड जिला तिरुवनंतपुरम केरल को पुछताछ करने पर जुर्म करना कबूल किया.
इस मामले में आरोपियों से मोबाईल, एटीएम, पासबुक और वेगनआर नम्बर ALD 9595 को जब्त किया गया. आरोपियों द्वारा एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र  घटना कारित करने पर मामले में थारा 120 बी भादवि जोड़ी गयी.
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि पूरनवास, प्र.आर. चन्द्रशेखर बनी सोडी गी सुरेश कुमार, राजकुमार चंद्रा, चित्रसेन साहू, जावेद खान और म.आर. आरती सिंह का योगदान रहा. 
गितफ्तार आरोपी
01. बी जोई पिता बीनू नांडा उम्र 26 साल साकिन विट्टो भवन मुंडेला अरु विकटा थाना अरु विकटा जिला तिरुवनंतपुरम केरल
02. अनुप नाडा पिता साईलन नाडा उम्र 26 साल साकिन बी. एस. भवन कडातरा मंजा थाना अरु विकटा जिला तिरुवनंतपुरम केरल
03. श्री कुमार पिता माडन पिडला आचारी उम्र 37 साल साकिन विजय लक्ष्मी भवन मुक्कुडील कुल्लम पारा थाना बंजारामुड जिला तिरुवनंतपुरम केरल
04. अनुराज पिता चन्द्रशेखर नायक उम्र 37 साल साकिन राजीखवन कोनइन वेइंगा थाना बंजारामुड जिला तिरुवनंतपुरम केरल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb