नपं अध्यक्ष की बाड़ी के डबरी में मिली 6 वर्षीय बच्ची की लाश, जिंदा होने की आस में नानी भी कूदी, इधर नगर निगम के सफाई कर्मी की गला रेतकर हत्या

A 6-year-old girl's body was found in the pond in the garden of the Nagar Panchayat Chairman, the grandmother also jumped in the hope of finding him alive, meanwhile a municipal corporation sanitation worker was murdered by slitting his throat

नपं अध्यक्ष की बाड़ी के डबरी में मिली 6 वर्षीय बच्ची की लाश, जिंदा होने की आस में नानी भी कूदी, इधर नगर निगम के सफाई कर्मी की गला रेतकर हत्या

नगर निगम के सफाई कर्मी की गला रेतकर हत्या, खाली मैदान में पड़ी मिली लाश

दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. श्रीराम परिसर के पीछे खाली मैदान में नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी के सफाई कर्मी के तौर पर कार्यरत हितलेश कुमार मारकंडे उम्र 37 साल की बेरहमी से हत्या कर दी गई. खून से सना शव देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को खबर दी. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज का जांच कर रही है.
दरअसल भिलाई तीन स्थित श्री राम परिसर के पीछे खाली मैदान में युवक की लाश मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम में सीएसपी छावनी हरीश पाटिल, क्राइम डीएसपी अजय सिंह और भिलाई-3 थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. फॉरेंसिक टीम ने मैदान से खून के नमूने और अन्य सबूत जुटाए. शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया यह मालूम हो रहा है कि युवक की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या की गई है.
मृतक के भाई ने बताया कि थिलेश पिछले दो दिनों से बाहर जाने की बात कर रहा था और बिना कपड़े के ही घर से निकल गया था. परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. आख़िरकार गुरुवार सुबह उसका शव खाली मैदान में मिला.
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि हत्या की जांच को गंभीरता से लिया गया है. तकनीकी टीमों की मदद से अपराधियों की तलाश की जा रही है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. जिसमें पारिवारिक विवाद, निजी रंजिश और अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है. क्षेत्रवासियों में इस निर्मम हत्या को लेकर आक्रोश और डर का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

नपं अध्यक्ष की बाड़ी के डबरी में मिली 6 वर्षीय बालिका की लाश, जिंदा होने की आस में नानी भी कूदी

सूरजपुर/जरही : सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही क्षेत्र स्थित एक डबरी में डूबने 6 वर्षीय बालिका की मौत हो गई. वह अपनी नानी के साथ रहती थी. बालिका एक दिन पहले ही घर से अचानक लापता हो गई थी. परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे. इसी बीच उसका शव नगर पंचायत अध्यक्ष के घर की बाड़ी में बनी डबरी में मिली. जब नानी ने देखा तो उसके जिंदा होने की आस में वह भी डबरी में कूद गई. इस दौरान लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और जान बचाई.
मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष के घर के पास ही एक 6 वर्षीय बालिका संतोषी अपनी नानी मोहरमनिया के साथ रहती थी. सोमवार की शाम को वह घर के पास खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई. परिजन ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला.
मंगलवार की सुबह 5 बजे परिजन को नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े के वार्ड 15 में स्थित घर की बाड़ी में बनी डबरी में बच्ची का शव दिखाई दिया. जिसके बाद शोक की लहर फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.
घटनास्थल पर पहुंची नानी ने जब डबरीनूमा कुएं में गिरी नातिन को देखा तो वह उसके जिंदा होने की आस में उसे निकालने कूद गई. इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बच्ची का भी शव बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते डबरी के पास आ जाने से उसमें गिरकर बालिका की मौत हो गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB