कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या, घर से 100 मीटर दूर खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

Woman murdered with an axe, body found soaked in blood 100 meters away from the house, sensation spread in the area, police engaged in search of the killers

कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या, घर से 100 मीटर दूर खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर : महिला को कुल्हाड़ी से मार दिया गया. जिसके बाद उसकी लाश को घर से 100 मीटर दूर फेंक दी गई. खून से लथपथ शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया. हत्या के कारणों का पता चला सका है. घटना कोटा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खुरदूर के खार में लोगों ने बुधवार की शाम एक महिला की खून से लथपथ लाश देखी. शव की पहचान गांव में रहने वाली कुंवरिया बाई के रुप में की गई. जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई. इस दौरान घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही सर्च डॉग की भी मदद ली. एफएसएल की टीम ने जमीन पर पड़े खून के धब्बे और शरीर पर धारदार हथियार से हुए वार की जांच की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. हत्या की खबर मिलते ही एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी नुपुर उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गईं. जांच के बाद पुलिस ने कुल्हाड़ी से महिला पर ताबड़तोड़ की वार की पुष्टि की. देर रात तक अधिकारी डॉग स्क्वायड के साथ आरोपियों की पतासाजी में लगे रहे है.
स्थानीय लोग घरेलु विवाद में कुंवारिया बाई उम्र 65 साल की हत्या की आशंका जता रहे हैं. वहीं पुलिस की टीम गांव में रहने वाली कुंवारिया बाई की बहन और उसके बेटों से पूछताछ कर घर से गायब सदस्यों की पतासाजी कर रही है. हालांकि अब तक हत्यारों का पता नहीं चल सका है और न ही हत्या के कारणों की जानकारी मिल पाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB