चाइनीज मांझे से कटा युवक का गला, अस्पताल में चल रहा इलाज, परिजनों ने किया जानलेवा मांझा पर प्रतिबंध लगाने की मांग

A young man's throat was cut by a Chinese Manjha, he is being treated in the hospital, his family demanded a ban on the deadly Manjha

चाइनीज मांझे से कटा युवक का गला, अस्पताल में चल रहा इलाज, परिजनों ने किया जानलेवा मांझा पर प्रतिबंध लगाने की मांग

दुर्ग : भिलाई में एक बार फिर चाइनीज मांझे से युवक का गला कटने की घटना सामने आई है. भिलाई के प्राइवेट अस्पताल में दो दिन से आईसीयू में जिदंगी और मौत के बीच झूल रहा हाउसिंग बोर्ड निवासी युवक रामेश्वर अब खतरे से बाहर आया.
युवक के परिजनों ने बताया कि रामेश्वर बेले अपनी बाइक पर अपनी पत्नी नीतू बेले के साथ सेक्टर 7 से अपने घर कोहका हाउसिंगबोर्ड जा रहे थे. तभी सुपेला लक्ष्मी मार्केट के पास एक पतंग कटकर आई. जिसमें नायलॉन चाइनीज मांझा लगा हुआ था. वह उनके गले में लिपट गई.
उन्होंने एक हाथ से उसे हटाने की कोशिश की. लेकिन तब तक मांझे से उनका गला कट चुका था. तभी गले से तेजी से निकलते खून को देख पत्नी ने घर वालों को इसकी खबर दी और उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया. वहां उनकी हालत काफी नाजुक थी. लेकिन समय पर इलाज मिलने की वजह से आज वह खतरे से बाहर आ गया.
इधर रामेश्वर के घरवालों ने शासन-प्रशासन से नायलॉन चाइनीज मांझा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. इधर इस घटना के बाद निगम कमीश्नर राजीव पांडेय ने जल्द ही चाइनीज की बिक्री पर रोक लगाने की बात कही है.
बता दें कि इस नायलॉन चाइनीज मांझा से छत्तीसगढ़ में पहली मौत पिछले साल चरोदा में हुई थी. जिसमें अपने बेटे को बाइक पर जा रहे युवक के गले में इसी तरह मांझा आकर फंसा था और गला कटने से उसकी मौत हो गई थी. जबकि बाइक से गिरकर उसका पांच साल का बेटा घायल हो गया था.
जबकि 2023 में जिले में एक औऱ् ऐसा मामला आया था. जिसमें महावीर कॉलोनी निवासी विकास जैन स्कूटी पर अपने  पांच साल के बच्चे के साथ जा रहे थे. तभी बच्चे के गले में मांझा लगा था औऱ् उससे उसका गला कट गया लेकिन गनीमत थी कि इलाज के दौरान उसकी सर्जरी कर गले की कटी नसों को जोड़ा गया और उसके बाद उसकी जान बच गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI