नगर निगम कार्यालय में दारु पीते अधिकारी और पूर्व पार्षद, कैमरे में कैद हो गया टेबल के नीचे का नजारा, वीडियो वायरल, सस्पेंड, जांच के निर्देश
Officer and former councillor drinking alcohol in the municipal corporation office the scene under the table got captured on camera video went viral suspended orders for investigation
दुर्ग : नगर निगम कार्यालय में ड्यूटी टाइम में राजस्व अधिकारी और पूर्व पार्षद की दारु पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में दोनों अधिकारी शराब की बोतल टेबल पर लेकर बैठे दिखाई दे रहे हैं. कैमरा देखते ही उन्होंने वीडियो बनाने का विरोध किया. वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं. वहीं राजस्व अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है.
दुर्ग नगर निगम कार्यालय के अतिक्रमण शाखा में दोपहर को राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता और पूर्व पार्षद प्रमोद पटेल शराब पीने बैठे थे. उन्होंने एक आदमी को गेट के बाहर खड़ा कराया था. जिससे कोई अंदर ना आ सके.
इसी दौरान वहां खड़े किसी पत्रकार ने वहां का वीडियो बनाना शुरु कर दिया. यह देखकर दुर्गेश गुप्ता उठकर बाहर आ गए और मीडिया कर्मी को मना करने लगे. जबकि पूर्व पार्षद पटेल शराब की बोतल लेकर बैठे थे. इसके बाद उन्होंने शराब की बोतल को उठाकर टेबल के नीचे रख दिया.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता और पूर्व पार्षद प्रमोद पटेल शराब की बोतल टेबल पर रखकर पार्टी कर रहे हैं. कैमरा देखते ही दोनों ने वीडियो बनाने का विरोध किया. वायरल वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है. कैमरा देखते ही अधिकारी ने बोतल को टेबल के नीचे छिपाने की कोशिश की. हालांकि तब तक कैमरे में शराब की बोतल कैद हो गई. अधिकारी ने कहा कि वह पार्षद को शराब पीने से मना करने के लिए यहां आए थे. वह शराब नहीं पी रहे थे.
जब ये मामला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले में जांच के निर्देश दिया. एडिशनल कलेक्टर का कहना है कि मामले में कार्रवाई करने का अधिकार निगम आयुक्त को है. उन्हें जानकारी दे दी है. वे इसकी जांच कर कार्रवाई करेंगे. राजस्व अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है. अधिकारी के सस्पेंड होने का लेटर भी वायरल हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



