विधायक ईश्वर साहू के बेटे के खिलाफ थाने में कार्रवाई नहीं होने पर आदिवासी समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी, जातिगत गाली-गलौज और मारपीट का आरोप
Tribal society warned of agitation if no action is taken against MLA Ishwar Sahu son in the police station allegations of caste abuse and assault
बेमेतरा : आदिवासी समाज ने साजा विधानसभा के विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू खिलाफ साजा थाने में शिकायत की है. उसके खिलाफ मारपीट और गाली गलौज के साथ अपमानजनक जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर कलेक्टर को भी एक पत्र आदिवासी समाज ने सौंपा है और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
शिकायत पत्र में बताया गया है कि 13 अक्टूबर को ग्राम चेचानमेटा में दशहरा कार्यक्रम के दौरान रात 11 बजे मनीष का दोस्त राहुल और विधायक पुत्र कृष्णा साहू के बीच विवाद हो रहा था. जब मनीष ने बीच बचाव किया तो विधायक पुत्र ने अपमानजनक जातिगत टिप्पणी व गाली-गलौज करते हुए हाथ के कड़े से मारा. मारपीट में विधायक पुत्र के साथ करीब दस लोग और थे. जिन्होंने मनीष और उसके दोस्त राहुल से मारपीट की है.
इस मामले काे लेकर आदिवासी गोंड समाज के अध्यक्ष ने एसडीएम से भी शिकायत की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि टीआई साजा ने आदिवासी युवक से मारपीट के मामले में विधायक ईश्वर साहू के दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने की बात कही और समझौता करने की बात कहते हुए धमकाया.
इस मामले में बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू ने कहा विधायक के बेटे के खिलाफ शिकायत मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



