चॉइस सेंटर में लूट की कोशिश, जिला न्यायालय के स्टेनो ने नाबालिग की आंख में झोंका मिर्च पाउडर, वारदात CCTV में कैद, करिश्मा गिरफ्तार
Attempted robbery at Choice Centre, District Court steno threw chilli powder in the eyes of a minor, incident captured on CCTV, Karishma arrested
बेमेतरा : बेमेतरा शहर के बीच स्थित रतन टॉकीज के पास लीना स्टूडियो सीएससी लोक सेवा केंद्र में एक नाबालिग लड़के पर दिनदहाड़े लूट का प्रयास हुआ. आरोपी ने नाबालिग की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला. लेकिन लूट कामयाब नहीं हो पाई. गुस्साए आरोपी ने लोहे की भारी हथौड़ी से नाबालिग के सिर पर वार किया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. घटना के बाद बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को लीना फोटो स्टूडियो (आधार केंद्र) में आकर करिश्मा बंजारे ने फोन पे की रकम के एवज में दुकानदार से 10 हजार कैश की मांग की. दुकानदार ने रकम नहीं होने की बात कही तो आरोपी करिश्मा बंजारे ने दुकानदार पर मिर्ची पावडर का छिड़काव कर दिया. साथ ही मारपीट करने लगा.
दुकानदार राजेश चौहान की शिकायत पर पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी करिश्मा बंजारे बेमेतरा जिला न्यायालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत है. इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर एक न्यायालय में काम करने वाला कर्मचारी इस तरह का जुर्म क्यों अंजाम दे रहा है और उसका मकसद क्या था.
अदालत में कार्यरत किसी कर्मचारी द्वारा इस तरह की हरकत करना न सिर्फ हैरानी की बात है, बल्कि यह न्याय व्यवस्था की छवि के लिए भी चिंता का विषय है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



