रायपुर में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, बाइक सवारों ने रुकवाई कार, चाकू-कट्टा दिखाकर 3 सोने की अंगूठियां छीनीं, पैसे का बैग लेकर फरार

15 lakhs looted in broad daylight in Raipur, bike riders stopped the car, snatched 3 gold rings at knife-gun point, absconded with the bag of money

रायपुर में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, बाइक सवारों ने रुकवाई कार, चाकू-कट्टा दिखाकर 3 सोने की अंगूठियां छीनीं, पैसे का बैग लेकर फरार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को दिन दहाड़े एक व्यापारी से सुनसान जगह में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. 3 बदमाशों ने बिजनेसमैन को चाकू-कट्टा दिखाकर 15 लाख रुपये की लूट की और मौके से फरार हो गए. पहले बिजनेसमैन को जान से मारने की धमकी दी फिर उसके हाथ से 3 सोने की अंगूठी भी लूट ली. यह घटना पंडरी इलाके के कापा फाटक के पास में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे. तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने रास्ता पूछने के बहाने कारोबारी को रोका और चाकू व पिस्टल दिखाकर नकदी और कीमती आभूषण लूटकर मौके से  फरार हो गए.
इनमें एक आरोपी नकाब पहना था. जबकि दो के चेहरे खुले हुए थे. कारोबारी ने मामले की शिकायत थाने में शिकायत दर्ज कराई है. थाने में शिकायत के बाद पुलिस की टीम एक्टिव हो गई है. राजधानी में दिनदहाड़े हुई इस वारदात को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
पंडरी थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि चिराग जैन की रेलवे स्टेशन के पास बोरवेल पार्ट्स की दुकान है. वह विधानसभा इलाके में रहते हैं. सोमवार को वह किसी काम से अपने दुकान से घर जा रहे थे. उनकी गाड़ी जब सड्डू इलाके के कापा नाम की जगह पर पहुंचा. तभी 3 युवक बाइक पर कार के सामने आ गए उन्होंने चिराग जैन की गाड़ी रोकी और फिर चिराग को पकड़ लिया और पीछे तरफ से कट्टा और चाकू अड़ा दिया.
आरोपियों ने कार में रखे हुए 15 लाख रुपए कैश लूट लिए और मौके से फरार हो गए. कारोबारी ने बताया कि बदमाश जब जाने लगे तो उनकी नजर मेरे हाथ में पड़ी. जिसमें तीन सोने की अंगूठियां थीं. उसे भी उतरवा लिए. आरोपियों की बाइक की नंबर प्लेट पर किसी तरह का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था. बल्कि अंग्रेजी में ‘BOSS’ लिखा था.
थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने कहा कि कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर पूछताछ कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
जिस तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया यह साफ है कि पूरी प्लानिंग के तहत इस लूट की वारदात को किया गया है. वारदात की जगह पर सीन रीक्रिएट किया गया है. कारोबारी चिराग के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटना से संबंधित जानकारी ली है. वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस खंगाल रही है. फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB