पूजा मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, नशीली दवा का मिला जखीरा, नोटिस जारी, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप

Drug department raids Pooja Medical Store, stock of narcotic drugs found, notice issued, panic in the surrounding area

पूजा मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, नशीली दवा का मिला जखीरा, नोटिस जारी, आसपास के इलाके में  मचा हड़कंप

गरियाबंद/फिंगेश्वर : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में स्थित पूजा मेडिकल स्टोर पर आज खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापेमारी की. यह कार्रवाई नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर की गई. जिसमें दो औषधि निरीक्षकों धर्मवीर सिंह ध्रुव, और सतीश सोनी की विशेष टीम ने स्टोर का औचक निरीक्षण किया. गहन जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. नशीली दवाओं का अवैध भंडारण शामिल है.
औषधि निरीक्षकों ने बताया कि पूजा मेडिकल स्टोर के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि यह स्टोर नियम-के खिलाफ गैर कानूनी तरीके से दवाओं की सप्लाई कर रहा है. इन शिकायतों के आधार पर विभाग ने कार्रवाई की प्लान बनाई. निरीक्षकों ने स्टोर में रखी दवाओं, उनके रिकॉर्ड, और बिक्री के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. इस दौरान पाया गया कि स्टोर में कई ऐसी दवाएं मौजूद थीं, जिनकी मियाद नशीली दवाओं का भंडार भी बरामद हुआ, जिनके लिए जरुरी दस्तावेज और लाइसेंस स्टोर संचालक उपलब्ध नहीं करा सका.
जांच में यह भी सामने आया कि पूजा मेडिकल स्टोर में दवा बिक्री के लिए निर्धारित नियमों और कायदों का पालन नहीं किया जा रहा था. निरीक्षकों ने पाया कि स्टोर में बिक्री का लेखा-जोखा ठीक तरह से मेंटेन नहीं था. जो कि औषधि नियंत्रण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है. नशीली दवाओं के लिए अनिवार्य दस्तावेज, जैसे कि बिक्री रजिस्टर और संबंधित परमिट, भी स्टोर में नहीं मिले। निरीक्षकों ने इन सभी अनियमितताओं का पंचनामा तैयार किया
टीम ने पूजा मेडिकल स्टोर के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. जिसमें सभी अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है. संचालक को जवाब पेश करने के लिए समय दिया गया है. जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षकों ने बताया कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो स्टोर का लाइसेंस रद्द करने से लेकर कानूनी कार्रवाई तक के कदम उठाए जा सकते हैं.
यह कार्रवाई गरियाबंद जिले मे जिससे क्षेत्र में अवैध दवा कारोबार पर रोक लगाने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या यह कार्रवाई निष्पक्ष और प्रभावी रहेगी या राजनीतिक दबाव के चलते इसे दबा दिया जाएगा. कई लोगों का कहना है कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आए हैं, 
औषधि निरीक्षकों ने साफ किया कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार और अनियमितताओं के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जनहित में ऐसी कार्रवाइयां समय-समय पर की जाती रहेंगी. ताकि आम लोगों को सुरक्षित और मानक दवाएं उपलब्ध हो सकें. विभाग ने यह भी आश्वासन दिया कि इस मामले में पूरी पारदर्शिता और कठोरता के साथ कार्रवाई की जाएगी.
पूजा मेडिकल स्टोर के खिलाफ की गई इस कार्रवाई ने फिंगेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मचा दिया है. औषधि विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB