अभनपुर में नेता विपक्ष राहुल गांधी का ट्रेनिंग प्रोग्राम, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत, सत्र को करेंगे संबोधित, जिला अध्यक्षों को मिलेगा जीत का मंत्र

Leader of the Opposition Rahul Gandhi's training program in Abhanpur; Congress workers accorded him a warm welcome; he will address the session, and district presidents will receive the mantra for victory.

अभनपुर में नेता विपक्ष राहुल गांधी का ट्रेनिंग प्रोग्राम, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत, सत्र को करेंगे संबोधित, जिला अध्यक्षों को मिलेगा जीत का मंत्र

रायपुर/अभनपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिला के अभनपुर में कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया है. इस कैंप में हिस्सा लेने रविवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी रायपुर पहुंचे. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, राज्य पार्टी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, जनपद सदस्य धनेश्वरी डांडे और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. उसके बाद राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधे अभनपुर के लिए निकले. जहां पर ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. माना जा रहा है कि इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में राहुल गांधी कांग्रेस के नेताओं को कई गुरु मंत्र भी देंगे.
अभनपुर में राहुल गांधी का स्वागत
रायपुर के बाद अभनपुर पहुंचने पर राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. कार्यकर्ताओं की भीड़ राहुल गांधी से मिलने के लिए उमड़ पड़ी.  राहुल गांधी ने 40 मिनट तक सीनियर नेताओं से मुलाकात की. इसके बाद जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद किया. इसके साथ ही करीब 70 लोगों का डेलिगेशन भी राहुल गांधी से मिला. जिसमें पूर्व विधायक, सांसद और अन्य पदाधिकारी शामिल थे. राहुल गांधी का कांग्रेस का गमछा पहनाया गया. उन्हें मालाएं पहनाई गई. स्वागत कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी सीधे कार्यक्रम स्थल की तरफ चले गए.
10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का आयोजन
इस 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का मकसद पार्टी संगठन को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ाव बढ़ाना है. राज्य भर से ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इस प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे हैं. इस ट्रेनिंग के तहत, हिस्सा लेने वाले लोग फील्ड विज़िट करेंगे, 'श्रमदान' (स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा) गतिविधियों में शामिल होंगे. इसके साथ साथ स्थानीय मुद्दों को समझने और ज़मीनी स्तर पर लोगों से अपना जुड़ाव मजबूत करने के लिए गांवों में एक रात बिताएंगे.ट्रेनिंग कैंप के दौरान विषय विशेषज्ञ कई समकालीन सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर इंटरैक्टिव सेशन भी आयोजित करेंगे.
कांग्रेस कार्यकर्ता दूर-दूर से पहुंचे हुए हैं. यहां कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ है कि नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत धक्का मुक्की के बीच गेट के बाहर ही रह गए. इसका वीडियो भी सामने आया है.
जिला-शहर अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर
कांग्रेस का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से अभनपुर के चांदी मोड़ स्थित आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन में हुआ. संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में प्रदेशभर के नवनियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हुए.
शिविर को सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रखा गया. कांग्रेस नेताओं को गांवों में रुककर ग्रामीणों से संवाद करने, मनरेगा की जमीनी स्थिति समझने, नशे की समस्या पर चर्चा करने और स्थानीय सामाजिक-आर्थिक हालात का अध्ययन करने की जिम्मेदारी दी गई है.
प्रशिक्षण में योग, मार्शल आर्ट्स, व्यक्तित्व विकास और संगठन प्रबंधन के सत्र भी रखे गए हैं. अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ मीडिया हैंडलिंग, जनसंपर्क, राजनीतिक रणनीति और बूथ प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया.
शिविर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता भी अलग-अलग सत्रों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे. कांग्रेस इसे आगामी चुनावों से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बड़ी कवायद मान रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_