झाड़-फूंक का झांसा देकर एक महीने के मासूम का बच्चे अपहरण, 24 घंटे में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बच्चा सुरक्षित बरामद
An infant boy, just one month old, was kidnapped under the pretext of performing a ritual; the police arrested the accused woman and sent her to jail within 24 hours, and the baby was recovered safely.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में एक महीने के मासूम बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है. इस कार्रवाई के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है. यह मामला जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
झाड़-फूंक का झांसा देकर ले गई महिला
मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़ी कोरवा परिवार अपने बीमार बच्चे का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचा था. इसी दौरान एक महिला ने बच्चे के बेहतर इलाज और झाड़-फूंक कराने का भरोसा दिलाया. महिला परिवार को अपने साथ बस स्टैंड तक ले गई. वहां भोजन करने के दौरान उसने मौके का फायदा उठाया और एक महीने के मासूम को लेकर फरार हो गई.
शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस
बच्चे के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया. परिजनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास के इलाकों में खोजबीन और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी महिला की तलाश तेज कर दी.
बगीचा क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले. जिसके आधार पर बगीचा थाना क्षेत्र से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके कब्जे से मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया.
परिजनों को सौंपा गया बच्चा
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. फिलहाल सिटी कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



