अंधे कत्ल का खुलासा, लूट की नीयत से व्यापारी का मर्डर, पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दोस्त अशोक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Unsolved murder case cracked: Businessman killed with the intent to rob; he was bludgeoned to death by having his chest crushed with a stone. Police arrested his friend Ashok and sent him to jail.
बिलासपुर/तखतपुर : छत्तीसगढ़ के तखतपुर क्षेत्र में एक हफ्ते पहले हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी अशोक श्रीवास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वारदात लूट के इरादे से की गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक बासाझांल जमुनाही पारा निवासी भूवन सिंह ध्रुव का शव 13 जून को जूनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम बांसाझाल भाठाखार के खेत में मिला था. खबर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जांच के दौरान एक ऑटो का सुराग मिला. जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची.
पूछताछ में आरोपी ने दी जानकारी
पुलिस पूछताछ में पता चला कि मनपहरी निवासी अशोक श्रीवास को जानकारी थी कि भूवन सिंह ने खेत बेचकर पैसे रखे हैं. इसी लालच में उसने 13 जून को अपने ऑटो नम्बर CG10 BN 1761 में भूवन सिंह को बैठाकर जंगल की तरफ़ ले गया. वहां उसने उसे शराब पिलाई और नशे की हालत में पैसों की मांग की. जब भूवन सिंह ने इंकार किया तो आरोपी ने उसके सीने पर पत्थर से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी पैसे लेकर फरार हो गया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस किया दर्ज
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अशोक श्रीवास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक से लूटे गए 41 हजार 500 रुपये, हत्या में इस्तेमाल 3-4 किलो वजनी पत्थर और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया है. और आरोपी को अदालत में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
आरोपी
अशोक श्रीवास पिता तिहारुराम श्रीवास उम्र 45 साल निवासी मनपहरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



