एक्स बॉयफ्रेंड से बदला लेने प्रेमिका का अनोखा इंतकाम, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर भेजने लगी अश्लील संदेश, झूठी शिकायत करने वाली प्रीति गिरफ्तार

A girlfriend's unique revenge against her ex-boyfriend: she created a fake Instagram account to send obscene messages; Preeti has been arrested for filing a false complaint.

एक्स बॉयफ्रेंड से बदला लेने प्रेमिका का अनोखा इंतकाम, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर भेजने लगी अश्लील संदेश, झूठी शिकायत करने वाली प्रीति गिरफ्तार

बिलासपुर/तिफरा : सोशल मीडिया में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील एवं धमकीपूर्ण मेसेज वायरल करने और झूठी शिकायत दर्ज कराने के मामले में तोरवा पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी युवती को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
मिली जाकारी के मुताबिक तिफरा निवासी संजय रात्रे ने 15 मई 2026 को थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील और धमकीपूर्ण मेसेज भेजे जा रहे हैं. इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की.
साइबर तकनीकी सबूतों, सोशल मीडिया अकाउंट डिटेल्स और डिजिटल ट्रेल की जांच में पता चला कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का संचालन शिव मंदिर के पास रहने वाली प्रीति सूर्यवंशी उम्र 26 साल कर रही थी. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपिया ने संजय रात्रे के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री वायरल की और उसे बदनाम करने का प्रयास किया.
जांच के दौरान एक और अहम तथ्य सामने आया. पुलिस को पता चला कि प्रीति सूर्यवंशी ने 1 जनवरी 2026 को थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि संजय रात्रे के नाम से संचालित इंस्टाग्राम आईडी से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है और अश्लील फोटो भेजी जा रही हैं. तकनीकी जांच में पाया गया कि जिस आईडी की शिकायत की गई थी. उसका संचालन भी खुद प्रीति ही कर रही थी. उसने खुद को मेसेज भेजकर उनके स्क्रीनशॉट तैयार किया और उसी आधार पर शिकायत दर्ज कराई थी.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि संजय रात्रे और प्रीति सूर्यवंशी पूर्व में परिचित थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध रहे हैं. डिजिटल सबूतों से साफ हुआ कि प्रार्थी के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाई गई और उसके माध्यम से भ्रामक परिस्थितियां पैदा की गईं.
पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने 21 जून 2026 को आरोपिया प्रीति सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. मामले में अन्य तकनीकी एवं डिजिटल सबूतों की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t