कार का कहर, सड़क हादसे में एक युवक को आई मामूली चोटें, कार की चपेट में आए एक्टिवा वाहन को दो किलोमीटर तक घसीटता ले गया कार चालक
Car havoc a young man suffered minor injuries in a road accident the driver dragged the Activa vehicle that was hit by the car for two kilometers
बिलासपुर : देर रात नशे में चूर कार चालक की लापरवाही और रफ्तार के कहर का एक भयानक मंजर सामने आया. इस भयानक मंजर के बाद स्थानीय लोगो में इतना आक्रोश था कि कार चालक और उसके साथी की जमकर खातिरदारी की. और गाड़ी में तोड़फोड़ की.
सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात में करीब दो बजे के आस पास सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरु चौक के पास अशोक नगर सरकंडा निवासी अपनी एक्टिवा गाड़ी जिसका नम्बर CG07 BD 2050 में अपने घर जा रहा था तभी एक सफेद रंग की कार जिसका नम्बर CG 10AX 9805 में दो युवक नशे में वाहन को चलाते हुए एक्टिवा को जबरदस्त ठोकर मारी.
ठोकर खाने से युवक सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा और उसकी एक्टिवा कार के सामने हिस्से में जा फंसी.
इस हादसे के बाद कार चालक घुरु निवासी महेश कुमार कश्यप और उसका साथी अजय कुमार मानिकपुरी राजकिशोर निवासी दोनो कुछ समझ पाते कि कार में फंसी एक्टिवा गाड़ी समेत अपनी कार को नेहरु चौक से इंदिरा सेतु होते हुए पुराने सरकंडा पुल की तरफ भाग रहे थे. वही इस मार्ग में खड़े लोगो ने कार में एक्टिवा फंसी गाड़ी देखने के बाद इनका पीछा करते हुए रोका जहां पर कार में सिर्फ स्कूटी गाड़ी को फंसा पाया.
इनकी इस हरकत से नाराज स्थानीय लोगो ने जमकर इनकी खातिरदारी की. वही किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जहां मौके पर थाना सिविल लाइन और सरकंडा पुलिस पहुंच कर लोगो के गुस्से को शांत कराकर कार चालक और उसके साथी को गिरफतार कर थाना सिविल लाइन लाया गया. इस मामले में सिविल लाइन पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई.
चश्मदीदों का कहना है कि कार चालक और उसका साथी नशे में चूर होकर कार को चला रहे थे. कार की रफ्तार और कार के सामने स्कूटी गाड़ी के फंसे होने के बाद कोई कमी नहीं थी. इस भयानक मंजर को देखने वालो की सांसे थम सी गई थी. इसे देख कर लोगों की रुह कांप गई.
कार को रुकवाने के बाद जब कार के सामने से सिर्फ गाड़ी ही फंसी मिली तो लोगो की जान में जान आई. स्थानीय लोगो ने जब कार चालक से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की नेहरु चौक में हादसा हुआ था.
घटना स्थल से पुराने पुल के पास से जबडा पारा जाने वाले मार्ग में कार को रुकवाने तक का करीब दो किलोमीटर का फासला बताया जा रहा है. इस भयानक मंजर को देखने के बाद देखने वाले की भीड़ बढ़ते ही जा रही थी. जो लोग इस घटना को देखे उनके मन में काफी आक्रोश नजर आ रहा था. अगर समय रहते पुलिस नही आती तो इन कार चालकों के साथ कोई अप्रिय घटना भी घट सकती थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



