दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी ठोकर, एक की मौत, घायल युवक को अकलतरा विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

Tragic accident, a speeding car hit two youths riding a bike, one died, Akaltara MLA took the injured youth to the hospital.

दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी ठोकर, एक की मौत, घायल युवक को अकलतरा विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर-चाम्पा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को  ठोकर मार दी. इस हादसे में एक की हुई मौत तो दुसरा गंभीर रुप से घायल है. घटना के बाद कार चालक फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात कटघोरा न्यायालय मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार करने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. बाइक चला रहे एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. कार चालक को भी चोटें आई हैं.
इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की इकठ्ठा हो गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. हालत बिगड़ने पर उन्हें भी जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
बताया जा रहा है कि बाइक पर दो युवक सवार थे. कार में एक युवक था. कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर हुई. तेज रफ्तार ही हादसे की वजह बनी है. बाइक सवार एक युवक की मौत हुई. वही पीछे बैठे युवक घायल हुआ कार सवार को भी गंभीर चोटें आई हैं. इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आये हैं. जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में लिया. बाइक सवार मृतक कटघोरा वार्ड 3 निवासी 22 साल का रविकांत बंजारे है जो अपने दोस्त के साथ किसी काम से बाहर गया हुआ था और घर वापस लौट रहा था. वही कार सवार भी कटघोरा का रहने वाला है.
बात दें कि रास्ते से गुजर रहे अकलतरा विधायक ने रुककर घायल युवक को 108 से जिला अस्पताल  पहुंचवाया. हादसे में घायल हुए विनोद कुमार बाराद्वार का रहने वाला है. और मृतक ईश्वर नारंग सकरेली का रहने वाला है. यह हादसा पुटपुरा गांव में NH-49 पर हुआ है. वहीं कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI