मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, शादी के बंधन में बंधे 124 जोड़े, प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल और विधायक रोहित साहू ने दिया आशीर्वाद

Chief Minister Kanya Vivah Yojana, 124 couples tied the knot, Minister in-charge Dayaldas Baghel and MLA Rohit Sahu gave blessings.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, शादी के बंधन में बंधे 124 जोड़े, प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल और विधायक रोहित साहू ने दिया आशीर्वाद

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवम उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल शनिवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.
इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राजिम विधायक रोहित साहू ने की. इस कार्यक्रम में द्वय अतिथियों ने नव विवाहित जोड़ों को विवाह और खुशहाल जीवन शुभकामना देते हुए आशीर्वाद किया. प्रभारी मंत्री बघेल ने कहा कि 124 जोड़ों का एक साथ सामूहिक विवाह संपन्न होना बहुत बड़ी बात है. इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को बधाई भी दी. इस दौरान मंच में कलेक्टर दीपक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा भी मौजुद थे.
मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा आज के समय में शादी खर्चीली हो गई है. लेकिन राज्य सरकार की सामूहिक कन्या विवाह के आयोजन से इसकी बचत होती है. प्रोत्साहन के लिए 50 हजार की सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है. 35 हजार की राशि सीधे चेक से प्रदान की गई है. जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा की धूमधाम से बारात निकाली और विधिवत विवाह संपन्न कराया जा रहा है. लोग अब एक साथ विवाह के लिए राजी हो रहे हैं. यह अच्छी बात है. उन्होंने विवाह में शामिल दोनों पक्षों को बधाई ओर शुभकामना दी.
मंत्री ने कहा की एक साल में सरकार ने अपने अनेक घोषणाओं को पूरा किया. उन्होंने विश्वाश दिलाते हुए कहा की सरकार की योजना लाभ हर वर्ग को मिले यह हमारी सरकार का प्रयास है. इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विवाह योजन के तहत नव विवाहित जोड़े को सहायता राशि का चेक और छत्तीसगढ़ महिला कोष कर तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं को ऋण वितरण भी किया.
राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के गरीबो के लिए, किसानो के लिए युवाओं के लिए बड़े बड़े बाद कदम उठाए जा रहे हैं. सरकार जनहित के बड़े बड़े फैसला ले रहे हैं. प्रदेश में विकास के बड़े काम स्वीकृत हो रहे हैं. यह आप सभी के आशीर्वाद से संभव हुआ.
उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है. राज्य में मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम हो रहा है. गरीबों को आवास, किसानों को लाभ, हर वर्ग के वादे पूरे किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI