स्कूल में छात्रों में हुआ विवाद, पिता ने दूसरे छात्र पर पेचकस से कर दिया जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी राजेश मधुकर को किया गिरफ्तार
Dispute between students in school father fatally attacked another student with a screwdriver police arrested accused Rajesh Madhukar
बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिले में सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा शासकिय हायर सेकंडरी स्कूल में छात्र कैलासदास और लक्की मधुकर दोनो के बीच में विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर लक्की मधुकर के पिता राजेश मधुकर ने पेचकस से छात्र कैलाश पर जानलेवा हमला कर दिया था.
घटना में घायल छात्र की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को फौरन हिरासत में लेकर धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर सीपत की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



