प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका पर चाकू से किया ताबड़तोड़ जानलेवा हमला, नाजुक हालत में महिला जिला अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Lover attacked his girlfriend with a knife in the middle of the road woman admitted to district hospital in critical condition police investigating

प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका पर चाकू से किया ताबड़तोड़ जानलेवा हमला, नाजुक हालत में महिला जिला अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव : शहर में बदमाशों के हौसलें बुलंद हैं. गौरव पथ में आज सुबह एक महिला को उसके प्रेमी ने चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. नाजुक हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के रानी सागर पारा क्षेत्र में राकेश पटेल नामक व्यक्ति के साथ शशि देवदास रहती थी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है. बीते दिनों महिला घर से कहीं चली गई थी. लौटने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और आज सुबह आरोपी राकेश पटेल ने शहर के गौरव पथ में चाकू से वारकर उसे घायल कर दिया.
आरोपी ने महिला पर लगभग नौ बार चाकू से वार किया है. इसके बाद महिला गंभीर अवस्था में मौके पर ही गिर गई. जिसे लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि महिला पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया. जिसकी तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI