लॉज के कमरे में आपत्तिजनक हालत में नाबालिग के साथ मिला युवक, पुलिस ने होटल संचालक और आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A young man was found with a minor in an objectionable condition in a lodge room police arrested the hotel operator and the accused and sent them to jail

लॉज के कमरे में आपत्तिजनक हालत में नाबालिग के साथ मिला युवक, पुलिस ने होटल संचालक और आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बेमेतरा : बेमेतरा के दोपहर मुखबिर के खबर पर लॉज में छापा मारा गया. जिसमें आपत्तिजनक स्थिति में नाबालिग लड़की के साथ रायपुर के एक युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही कर अदालत में पेश किया गया जहां जमानत नहीं होने पर जेल दाखिल किया गया. ऐसा देखा जाए तो बेमेतरा  के कुछ लाज में खुलेआम सेक्स रैकेट का धंधा जोरों पर है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर की नाबालिग लड़की स्कुल यूनिफार्म में 35 साल के युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में बेमेतरा थाना से महज 50 मीटर की दुरी में स्थित न्यू आदित्य गुप्ता लॉज में मिली. जिसके बाद पुलिस ने लॉज से बरामद नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा. जिसके बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा. वही लॉज मालिक सहित उक्त आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही कर रही है.
इस बारे में सामाजिक कार्यकर्ता आर के घृतलहरे ने कहा कि बेमेतरा जिला में ऐसे बहुत सारे फार्म हाउस हैं जिसमें अवैध काम होता है. इस पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. फार्म हाउस में बाहर से आकर रहने वाले व्यक्तियों की मुसाफिरी नहीं लिखी जाती अगर फार्म  हाउस का जांच की जाए तो बहुत सारे काले कारनामे उजागर हो सकते हैं.
इस बारे में बेमेतरा टी आई राकेश साहू ने कहा कि मुखबिर की खबर पर ये कार्यवाही की गई है और अब लगातार सभी होटल और लॉज में जांच कार्यवाही की जाएगी. आरोपी और लॉज मालिक के ऊपर पास्को एक्ट धारा लगाकर अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb