भिलाई में आधी रात घर के पास बैठे युवक पर कटर से हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, हाफ मर्डर करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

In Bhilai a youth sitting near his house was attacked with a cutter at midnight police is searching for the accused absconding accused of half murder has been arrested

भिलाई में आधी रात घर के पास बैठे युवक पर कटर से हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, हाफ मर्डर करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई में आधी रात घर के पास बैठे युवक पर कटर से हमला

दुर्ग/भिलाई : सुपेला थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक पर कटर से हमला हो गया. घटना पांच रास्ता सुपेला की है. कटर से हमले के कारण युवक के हाथ व पीट में गहरी चोट आई है. घायल युवक को सुपेला शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं इस मामले में सुपेला पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक राजेन्द्र को कटर से घायल होने पर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया. घायल युवक ने बताया कि वह अपने घर के पास बैठा था और उसी समय दिलीप टंडन और गुड्‌डू नाम के युवक पहुंचे और मारपीट की. दोनों ने कटर से हमला किया और फरार हो गए. इस घटना से युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया. प्रारंभिक इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

दुर्ग में मामूली विवाद पर युवक की हत्या, हिरासत में आरोपी

दुर्ग/सिकोलाभाठा : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक और हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी है. सिकोलाभाठा क्षेत्र में मामूली सी बात को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई. आरोपी योगेश जोगेश ने गुस्से में आकर पत्थर से हमला कर दिया. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
एएसपी अभिषेक झा के मुताबिक घटना की शुरुआत तब हुई जब रोहित कुमार ठाकुर शराब के नशे में आरोपी योगेश जोगेश सोना के घर के सामने लेट गया. योगेश ने उसे हटाने की कोशिश की. जिसके चलते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर पत्थर से रोहित के सिर पर वार कर दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
मामले की खबर मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने फौरन कार्रवाई की और आरोपी योगेश जोगेश को हिरासत में ले लिया. पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी हुई है. घटनास्थल से सबुत जुटाए जा रहे हैं और आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

युवक का हाफ मर्डर करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़/पुसौर : रायगढ़ जिले की पुसौर पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपी दिनेश सिदार, पिता लक्ष्मण सिदार, उम्र 21 साल निवासी औरदा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को 15 अक्तूबर 2024 की सुबह गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया. इस मामले में अन्य आरोपी दीपक सिदार और विधि के साथ संघर्षरत बालक को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 अक्तूबर 2024 को संतराम मिर्रे, पिता कुरर्सो मिर्रे उम्र 21 साल निवासी औरदा, थाना पुसौर जिला रायगढ़ ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गणेश विसर्जन के दौरान एक नाबालिग ने बिना किसी उकसावे के उसे हाथ-मुक्के से मारा. इसके बाद, संतराम अपने चाचा लालकुमार ओग्रे और मोहल्लेवालों के साथ घोघा तालाब पर गणेश विसर्जन के लिए गया.
विसर्जन के बाद जब वे घर लौट रहे थे. तब रात करीब 12:30 बजे सामुदायिक भवन के पास फिर से वही लड़का दीपक सिदार और एक अन्य लड़के को बुलाकर मारपीट करने लगा. बीच-बचाव के दौरान संतराम के चाचा लालकुमार के साथ भी अभद्रता की गई और तीनों ने जान से मारने की नीयत से हाथ-मुक्का और ईंट से मारकर लालकुमार के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें पहुंचाई. घायल को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया. जहां से उन्हें उच्च चिकित्सा उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया. घटना की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 210/2024 धारा 109(1), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी (टीआई) रोहित बंजारे ने आरोपी दीपक सिदार (उम्र 24 वर्ष) और विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। फरार आरोपी दिनेश सिदार की लगातार तलाश की जा रही थी. जिसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया.
फरार आरोपी की गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में निरीक्षक रोहित बंजारे, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, और आरक्षक ओशनिक विश्वाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb