बोलेरो सवारों ने ASI के बेटे  को कुचला, पीछा करने वाले साथी का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई, दो युवक गंभीर, जांच में जुटी पुलिस, CCTV फुटेज आया सामने

Bolero riders crushed ASI's son, chased companion kidnapped and brutally beaten, two youths seriously injured, police engaged in investigation, CCTV footage surfaced

बोलेरो सवारों ने ASI के बेटे  को कुचला, पीछा करने वाले साथी का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई, दो युवक गंभीर, जांच में जुटी पुलिस, CCTV फुटेज आया सामने

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के यातायात थाना में पदस्थ सहायक उप निरिक्षण के बेटे पर अज्ञात बोलेरो चालक ने गाड़ी चढ़ा दी. पीछा करने वाले युवक का अपहरण कर अधमरा कर दिया। मारपीट की वारदात के बाद घायल युवक ने फायरिंग कर उसके साथ एक लाख रुपए नगद और सोने की चैन, अंगूठी का लूटपाट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों ही मामलों में दो अलग जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना के अधीन मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत बुधवारी बायपास मार्ग पर रात करीब 1.30 बजे कुछ युवक अपने दोस्तों के साथ काले रंग की कार में मौजूद थे और आपस में बातचीत कर रहे थे. इस दौरान यहां एक सफेद रंग की बोलेरो आकर रुकी और सड़क पर पूरी जगह होने के बावजूद इस काली गाड़ी के सामने आकर खड़े हो गए और गाड़ी हटाने की बात को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया.
विवाद के दौरान आरोपियों ने कुछ युवकों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया. इसके बाद जिला पुलिस बल में पदस्थ एएसआई रामनारायण रात्रे का बेटा चंद्रमणि रात्रे उर्फ दादू को बोलेरो से टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वारदात के बाद वहां मौजूद साहिल निर्मलकर और अरविंद राठौर ने हिम्मत दिखाते हुए स्कूटी से बोलेरो का पीछा करना शुरू किया. आरोपी बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बल्गी तक जा पहुंचे. जहां उनके अन्य साथी भी कार नम्बर CG 12 BG 8076) में सवार होकर आ गए. सड़क पर घेराबंदी और युवकों को देखकर साहिल निर्मलकर तो किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला. लेकिन आरोपियों ने अरविंद राठौर को जबरन कार में खींच लिया. आरोपी अरविंद को अगवा कर अपने साथ ले गए और उसके साथ करीब 25 से 30 युवकों ने मिलक बेरहमी से मारपीट की. और उसे अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए.कुछ समय बाद राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़े युवक पर पड़ी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सीसीटीवी के आधार पर चल रही जांच
यह घटनाक्रम शनिवार-रविवार की आधी रात करीब 1 से 3 के बीच अंजाम दिया गया. घटना के प्रारंभिक स्वरूप को देखते हुए लग रहा है कि घटना को अंजाम देने की नीयत से ही हमलावर युवक आए थे और उनकी टारगेट में कोई ना कोई था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t