उप सरपंच और छात्र की मौत से दहशत, पीलिया का कहर, मैनपाट में हाई अलर्ट. चार लोगों की जा चुकी जान, एक दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप
The deaths of a deputy sarpanch and a student have sparked panic, and jaundice has wreaked havoc, with Mainpat on high alert. Four people have died, and more than a dozen have been hospitalized, causing widespread panic.
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के मैनपाट क्षेत्र में पीलिया (जॉन्डिस) का प्रकोप तेजी से फैल रहा है. बीते एक महीने के भीतर उप सरपंच, एक छात्र और दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग बीमारी से पीड़ित हैं. जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों और अंबिकापुर के निजी अस्पतालों में चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक मैनपाट के नर्मदापुर, कुनिया और आसपास के गांवों में पिछले एक महीने से पीलिया के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. मृतकों में कुनिया के पूर्व उप सरपंच जितेंद्र यादव पिता कमुंदर यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम कुनिया, 9वीं के छात्र विकास यादव पिता सत्यप्रकाश यादव उम्र 16 साल निवासी ग्राम बरीमा और भगवती यादव पति राधेश्याम यादव उम्र 45 साल निवासी नर्मदापुर और बैगहवा गांव की एक युवती के नाम शामिल बताए जा रहे हैं.
वर्तमान में सुभाष यादव और उदयभान यादव का अंबिकापुर में इलाज चल रहा है. जबकि दीपक यादव का इलाज रायपुर में कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ग्राम सपनादर में भी पांच से छह लोग पीलिया से प्रभावित हैं.
हालात की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए हैं. सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि मेडिकल टीम मरीजों की जांच और इलाज के साथ-साथ बीमारी की वजह की भी जांच कर रही है. पानी के नमूनों की जांच कराई जा रही है और ग्रामीणों को उबला हुआ पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने और गर्म भोजन करने की सलाह दी गई है.
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हालात कंट्रोल में है. लेकिन बीमारी के असल वजह की जांच जारी है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी लक्षण की स्थिति में फौरन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



