धोखे की बुनियाद पर नाबालिग का शोषण, शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म के आरोपी हरिशंकर को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया गिरफ्तार
Harishankar, accused of raping a minor on the pretext of marriage, was arrested by the police under the POCSO Act.
धमतरी : भरोसे और मानवीय संवेदनशीलता को झकझोरने वाली एक कानूनन गंभीर घटना धमतरी जिले से सामने आई है. जिसने सामाजिक ताने-बाने पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. धमतरी पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिशंकर सेन को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने उम्र के एक नाजुक मोड़ पर खड़ी नाबालिग को शादी और झूठे सुनहरे सपनों का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया. लेकिन अब आरोपी सलाखों के पीछे है. यह यह मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना रुद्री में रिपोर्ट दर कराइ गई कि आरोपी हरिशंकर सेन ने नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है. इस रिपोर्ट पर पुलिस ने थाना रुद्री में अपराध क्रमांक 23/2026 दर्ज कर कानूनी तफ्तीश शुरू की. जांच के दौरान रुद्री पुलिस की टीम ने पीड़िता का बयान दर्ज कराने से लेकर उसकी मेडिकल चेकअप और अन्य सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कीं.
मामले में पुलिस द्वारा जुटाए गए सबूतों और गवाहों के आधार पर आरोपी हरिशंकर सेन को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया. अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर सीधे जेल भेज दिया है.
आरोपी
हरिशंकर सेन पिता सेवक राम सेन उम्र 19 साल निवासी थाना रुद्री, जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



